फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: तीसरी लहर की ओर बढ़ रहा जम्मू-कश्मीर, सामाजिक दूरी का पालन न होने से संक्रमण बढ़ने की आशंका

Wed, 04 Aug 2021 12:03 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर धीरे-धीरे तीसरी लहर की ओर बढ़ रहा है। कुछ दिनों में यहां नए संक्रमितों के मामलों में उछाल आया है। दस दिन से लगातार सौ से ऊपर नए संक्रमित मामले भी मिल रहे हैं। बडगाम जिला में 13 माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इनमें कोविड उचित व्यवहार (सीएबी) और कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के अन्य कई जिलों में भी मामलों की निगरानी की जा रही है। उपराज्यपाल और मुख्य सचिव ने सीएबी को गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए है। इस बीच मंगलवार को प्रदेश में 140 नए संक्रमित मामले मिले, जबकि पिछले चौबीस घंटे में तीन लोगों की कोविड से मौत हो गई है। कई दिनों बाद संक्रमण से इतनी मौतें हुई हैं। उधर, प्रदेश के अधिकांश बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कोविड प्रोटोकॉल का खुलकर उल्लंघन हो रहा है। धार्मिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी का कोई पालन नहीं हो रहा है। इससे आगामी दिनों में कोविड संक्रमण के बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

2 of 5
जीएमसी जम्मू - फोटो : अमर उजाला
जीएमसी जम्मू, जीएमसी डोडा और जीएमसी राजोरी में 1-1 कोविड संक्रमित मरीज की मौत हुई है। सांबा जिला में कोई नया मामला नहीं मिला है। अन्य सभी जिलों में नए मामले मिले हैं। पिछले दिनों कई जिलों में दैनिक आधार पर शून्य मामले आ रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
माता वैष्णो देवी - फोटो : फाइल
संक्रमित यात्रियों से रियासी जिला सबसे अधिक प्रभावित है। मंगलवार को भी यहां 12 यात्री संक्रमित मिले। इनमें अधिकांश यात्री माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए आ रहे हैं।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर जिला में सर्वाधिक 21 नए संक्रमित मामले मिले। कुपवाड़ा में 15, जम्मू में 11, राजोरी में 19 संक्रमित मामले मिले। जम्मू-कश्मीर में वर्तमान में 1293 मामले सक्रिय हैं। अब तक 4384 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
45 आयु वर्ग में 99.50 फीसदी को टीकाकरण
जम्मू-कश्मीर में 45 से अधिक आयु वर्ग में अनुमानित आबादी पर 99.50 फीसदी लोगों को पहली डोज का टीकाकरण किया जा चुका है। इस वर्ग में प्रदेश के 13 जिलों में सौ फीसदी टीकाकरण का दावा किया गया है। 18 से अधिक (सिटीजन) वर्ग में अब तक 5729889 लोगों को टीकाकरण किया गया है। फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और सिटीजन वर्ग में अब तक 6424876 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: खेल सुविधाओं की कमी से दूसरे राज्य का रुख कर रहे खिलाड़ी, पांच वर्ष से स्पोर्ट्स कोटे में नहीं कोई भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें