फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का चॉपर दुर्घटनाग्रस्त: चश्मदीद ने बताया- मैं झील की ओर देख रहा था, तभी इस तरह हुआ दर्दनाक हादसा

Tue, 03 Aug 2021 05:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
कठुआ में सेना का चॉपर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। सेना का चॉपर क्रैश होकर रंजीत सागर झील में जा गिरा। चॉपर के पायलट और सह-पायलट का अभी तक कोई पता नहीं चला है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और सेना की टीम मौके पर पहुंची। लापता जवानों की तलाश में ऑपरेशन चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

वहीं इस हादसे का एक चश्मदीद सामने आया है, जिसने बताया कि चॉपर लखनपुर की ओर से आ रहा था। झील के बीचोबीच आने के बाद अचानक से चॉपर पानी में जा गिरा। मैं अपनी छत से झील की ओर ही देख रहा था। हादसे के तुरंत बाद मैं पुलिस के पास पहुंचा और पंद्रह मिनट में उनके साथ घटनास्थल पर आया। इस दौरान केवल चॉपर के कुछ हिस्से ही दिखे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। लेकिन जवानों का कोई पता नहीं चला। आगे की स्लाइड में पढ़ें इस हादसे से जुड़ी हर जानकारी
विज्ञापन

2 of 6
कठुआ में सेना का चॉपर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर हादसा हुआ है। तलाशी अभियान के दौरान दो हेलमेट, दो बैग, एक जूता और चॉपर के कुछ हिस्से बरामद हुए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
कठुआ में सेना का चॉपर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
रंजीत सागर झील इलाके में सेना की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया जाता है। इस इलाके से पंजाब और हिमाचल की सीमाएं जुड़ी हुई हैं, लेकिन जहां चॉपर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वह क्षेत्र कठुआ जिले में आता है।

 

4 of 6
कठुआ में सेना का चॉपर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मामून कैंट, 254 सेना विमानन स्क्वाड्रन, से चॉपर ने उड़ान भरी थी। जोकि रंजीत सागर झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ है। लेकिन इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। तलाशी एवं बचाव अभियान में एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है। स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर है।

 
विज्ञापन

5 of 6
कठुआ में सेना का चॉपर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी कठुआ रमेश कोटवाल ने कहा कि चॉपर का कुछ सामान झील से बरामद हुआ है। विशेष बल और गोताखोर बचाव अभियान चला रहे हैं। यह तकनीकी मामला है, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कठुआ में सेना का चॉपर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने कहा कि जहां हादसा हुआ, उस स्थान पर पानी की गहराई काफी अधिक है। सेना की टीम भी बचाव अभियान चला रही है, सेना को इस स्थान के बारे में विशेष जानकारी है क्योंकि सेना इस इलाके में प्रशिक्षण देती है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें