दीपक गुप्ता के घर में होम थिएटर
- फोटो : Amar Ujala Digital
एसीबी ने वैशाली नगर स्थित चित्रकूट में जयपुर डिस्कॉम में नियुक्त एएओ दीपक अग्रवाल के घर सर्च ऑपरेशन किया। इस सर्च ऑपरेशन में दीपक अग्रवाल के घर से 14 लाख रुपये नकद, एक किलोग्राम जेवाराती सोना, 32 किग्रा 500 ग्राम चांदी, दो मंजिला लिफ्ट, एक लग्जरी होम थियेटर, एक अफ्रिकन ग्रे तोता, चाउ-चाउ चाईनिज डॅाग (एक जोडा), दो सोने की घड़ी और अन्य इम्पोर्टेट घड़ियां, मिनी जिम, पासपोर्ट (परिवार सहित यूएई विजिट) मिला है।