फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम राजे की बहू, पार्टी से लेकर प्रचार तक, जानें बहुत कुछ...

Tue, 04 Apr 2017 04:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
निहारिका सिंह - फोटो : अमर उजाला
धौलपुर उपचुनाव में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पुत्रवधु निहारिका राजे भी जोर—शोर से प्रचार में जुटी है। प्रतिदिन दस गांवों में प्रचार के लिए जा रही निहारिका झांसी के सम्थार के पूर्व राजघराने की राजकुमारी रहीं है। वर्ष 2000 में दुष्यंत सिंह से शादी के बाद वह धौलपुर के पूर्व राजघराने की पुत्रवधु बनीं। सम्थार राजघराना बड़गुर्जर शासकों से सम्बंधित रहा है। निहारिका के पिता और सम्थार राजघराने के शासक रणजीत सिंह गुर्जर नेता है। जो कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद में एमएलसी भी रहे हैं। निहारिका राजे चूंकि गुर्जर समुदाय से सम्बंध रखती है इसलिए राजनीतिक पंंडितों का मानना है कि धौलपुर में गुर्जर मतदाताओं को लुभाने के लिए वे चुनाव मैदान में दिख रही है।
विज्ञापन

चुनावों से पहले आती हैं नजर

2 of 5
वसुंधरा राजे के साथ निहारिका - फोटो : अमर उजाला
निहारिका राजे चुनावों के खास मौकों पर भी अपने परिवार के साथ खड़ी रहीं। अपने पति के नामांकन दाखिले से लेकर चुनावी रैलियों तक उनकी मौजूदगी रही। धौलपुर उपचुनावों में भी उनकी सक्रिय भूमिका नजर आ रही है।
विज्ञापन

नजर आई डिफ्रेंट लुक में

3 of 5
निहारिका सिंह - फोटो : अमर उजाला
राजे की बहू निहारिका सोशल इवेंट्स के साथ ही पार्टी इवेंट में भी नजर आ जाती हैं।  नेपाल के रईस विनोद चौधरी की ओर से पिछले साल लांच किए गए संस्मरण कलेक्शन के मौके पर कई सेलिब्रिटी मौजूद थे। इस पार्टी में निहारिका भी मौजूद थीं। ज्वैल्स ऑफ द क्राउन के लॉन्च के दौरान भी निहारिका नजर आई। इस पार्टी में निहारिका का लुक आम तौर पर नजर आने वाले लुक से थोड़ा ग्लैमरस नजर आया।

निभाई चुनाव में प्रचारक की भूमिका भी

4 of 5
निहारिका सिंह - फोटो : अमर उजाला
निहारिका साल 2013 में भाजपा के लिए प्रचारक के रूप में नजर आईं। उन्हें बड़े-बड़े नेताओं के साथ ही प्रचारकों की सूची में जगह मिली थी। वसुंधरा की बहू को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2000 में बनीं सीएम राजे की बहू

5 of 5
निहारिका सिंह - फोटो : अमर उजाला
निहारिका की शादी झालावाड़ के मौजूदा सांसद दुष्यंत सिंह से हुई। निहारिका गुर्जर समाज से ताल्लुक रखती हैं। दुष्यंत से उनका विवाह 11 दिसंबर 2000 को हुआ था। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें