फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' ही नहीं इन वीरांगनाओं को भी जानें, जिन्होंने चित्तौड़ में किया था जौहर

Sun, 12 Nov 2017 03:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
Padmavati Trailer
फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की कहानी और दृश्य को लेकर बवाल शुरू हो चुका है। फिल्म में रानी पद्मावती के जौहर की कहानी को दिखाया गया है। खास बात यह है कि चित्तौड़गढ़ का किला केवल एक ही नहीं बल्कि तीन बार रानियों के जौहर का साक्षी रहा है। ऐसा तीन बार हुआ है कि जब चितौड़ के किले में रानियों ने जौहर की आग में कूद कर अपनी जान दी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

अलाउद्दीन खिलजी ने किया था हमला

2 of 5
दीपिका पादुकोण, पद्मावती - फोटो : Twitter
भंसाली की आने वाली फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही है। कहा जाता है कि अलाउद्दीन खिलजी ने चितौड़गढ़ पर हमला कर दिया था। इस युद्ध में राजा रतन सिंह की वीरगति को प्राप्त हुए थे। उसके बाद पद्मावती ने अन्य रानियों और दासियों के साथ जौहर ​कर लिया। 
विज्ञापन

13 हजार रानियों के साथ किया था जौहर

3 of 5
जौहर - फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद 1534 में गुजरात के सुल्तान बहादुरशाह के आक्रमण के समय चित्तौड़ की रानी कर्णवती ने जौहर किया। कहा जाता है कि उस समय रानियों ने भी हमलावरों के सामने शस्त्र उठाए थे। इसके बाद 13000 रानियों का साथ उन्होंने जौहर कर लिया था।

 

अकबर ने किया था हमला

4 of 5
जौहर - फोटो : फाइल फोटो
फिर 1567 में दिल्ली के बादशाह अकबर के आक्रमण के समय चित्तौड़ की रक्षा कर रहे जयमल राठौड़ और पत्ता सिसोदिया की वीरांगनाओं के साथ हजारों स्त्रियों ने जौहर किया। वीरों का बलिदान और वीरांगनाओं का अग्नि स्नान चित्तौड़ की परम्परा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये थी जौहर की परम्परा

5 of 5
demo pic
जब युद्ध में हार निश्चित हो जाती थी तो पुरुष मृत्युपर्यन्त युद्ध के लिए तैयार होकर वीरगति प्राप्त करने निकल जाते थे तथा स्त्रियां जौहर कर लेती थीं  यानी जौहर कुंड में आग लगाकर खुद भी उसमें कूद जाती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें