पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए डाक विभाग द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षा में बड़े स्तर पर नकल करने वाली हरियाणा की पूरी गैंग का पर्दाफाश किया है। जयपुर पुलिस ने विभिन्न परीक्षा सेंटरों पर औचक कार्रवाई करते हुए करीब 94 अभ्यर्थियों को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। नकल का यह तरीका इतना शातिराना है कि बारीकी से ध्यान नहीं दे तो किसी को पता ही नहीं चल सकता है।
विज्ञापन
पांच सेंटरों पर मारा छापा, तब जाकर हुआ खुलासा
2 of 5
नकलचियों को पकड़ने की कार्रवाई
- फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने नकलचियों को पकड़ने की कार्रवाई झोटवाड़ा, श्याम नगर, महेश नगर, बजाज नगर और मालवीय नगर थाना इलाके में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर की। ये सभी हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सबसे पहले झोटवाड़ा पुलिस को मुखबिर से एक परीक्षा केन्द्र में हरियाणा की बड़ी गैंग द्वारा पोस्ट मास्टर भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
गिरोह में शामिल महिलाएं भी नकल में आगे
3 of 5
- फोटो : Demo pic
इसके बाद पुलिस ने सिद्धार्थ स्कूल स्थित परीक्षा केन्द्र पर दबिश देकर 16 अभ्यर्थियों को नकल करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। साथ ही, श्याम नगर थाना इलाके के सुरेन्द्र पब्लिक स्कूल स्थित परीक्षा केन्द्र से 38 परीक्षार्थी नकल करते हुए गिरफ्तार किए गए। जिनमें 35 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। महेश नगर थाना इलाके के सुरेन्द्र बाल भारती स्कूल स्थित परीक्षा केन्द्र से 14 अभ्यर्थियों और ईस्ट जिले में बजाज नगर व मालवीय नगर स्थित दो परीक्षा केन्द्रों पर दबिश देकर 25 अभ्यर्थियों को नकल करते हुए गिरफ्तार किया।
यूं छिपाया जाता है मोबाइल फोन और वायर
4 of 5
कान में लगा रखे थे यह ब्लूटूथ
- फोटो : Vishnu Sharma
बताया जा रहा है कि गैंग के सरगना परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर नकल करवाने का सौदा तय करते हैं। इसके बाद गैंग अभ्यर्थियों को स्पेशल माइक्रो ब्लूटूथ देते हैं, जो कि कान में लगाया जाता है। यइ इतना छोटा होता है कि आसानी से नजर नहीं आता। इसी तरह, परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों के अंडरगारमेंट्स में मोबाइल फोन और बारीक वायर लीड को इस तरीके से सिलाई करके छिपा दिया जाता है कि किसी को परीक्षा केंद्र पर इसकी भनक भी नहीं लगती।
गैंग के सरगना परीक्षा केंद्र के बाहर उत्तरकुंजी लेकर बैठते हैं
5 of 5
डेमो इमेज
नकल करवाने वाली गैंग के सरगना और उनके साथी परीक्षा केंद्र के बाहर किसी स्थान पर उत्तरकुंजी लेकर बैठ जाते हैं। वे अपने मोबाइल से परीक्षा में मौजूद अभ्यर्थी के मोबाइल से कांटेक्ट कर उसे उत्तर बताते रहते हैं, लेकिन आज इस गिरोह का भंडाफोड़ हो गया। झोटवाड़ा पुलिस की पूछताछ में दो ऐसे युवकों के नाम भी सामने आए, जो परीक्षा केंद्र के बाहर से उत्तर बता रहे थे।