फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लादेन' ने रची थी 925 करोड़ रुपये की डकैती की साजिश

Tue, 13 Feb 2018 04:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
1 of 5
एक्सिस बैंक डकैती प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : File photo
एक्सिस बैंक में डकैती डालकर 925 करोड़ रूपए लूटने की साजिश लादेन ने रची थी। वारदात में शामिल आठ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके है। जिनसे हुई पूछताछ में सामने आया कि गैंग का मास्टमाइंड हनुमान उर्फ लादेन विश्नोई है। लादेन ने ही अपने साथी प्रमोद विश्नोई के मार्फत जोधपुर, जैसलमेर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले युवकों को मोटी रकम का लालच देकर गैंग तैयार की थी।
विज्ञापन

साजिश बैंक में लूट की, साथियों से कहा- हवाला रकम लूटेंगे

2 of 5
एक्सिस बैंक - फोटो : File photo
साथ ही, उन्हें एक्सिस बैंक की चेस्ट ब्रांच में डकैती डालने की बजाए यह बताया था कि वे जयपुर में हवाला की बड़ी रकम को लूटेंगे। पुलिस के मुताबिक आरोपी हनुमान उर्फ लादेन विश्नोई जोधपुर में ओसियां के सिरमंडी गांंव का रहने वाला है। लादेन ने बैंक की चेस्ट ब्रांच की अपने परिचित के जरिए रैकी करवाई थी। जिसमें इसी बैंक के दो पूर्व कर्मचारियों की मदद ली थी। 

 
विज्ञापन

तिजोरी को तोड़ने के लिए लुहार को भी शामिल किया

3 of 5
सीसीटीवी तस्वीरें - फोटो : File photo
वारदात में तिजोरी को तोड़ने के लिए आरोपी प्रमोद विश्नोई ने महामंदिर थाना इलाके में जटिया कॉलोनी निवासी अपने साथी प्रकाश जटिया, पवन जटिया, धर्मेंद्र जटिया, दिनेश लोहार व जयप्रकाश जटिया को तैयार किया था। इन छह आरोपियों को जोधपुर के महामंदिर थाना और जयपुर के क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम आॅपरेशन कर रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। 


 

मास्टरमाइंड लादेन और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश

4 of 5
सबसे बड़ी डकैती की साजिश - फोटो : Demo pic
सोमवार तड़के जयपुर की क्राइम ब्रांच ने जैसलमेर के सम तहसील में दबिश देकर आरोपी विकास मान को धरदबोचा। वहीं, जोधपुर में जाणियों की ढाणी स्थित मकान में छापा मारकर आरोपी अनोप जाणी को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि अनोप ने आरोपी विकास के पास कार होने से उसे गैंग में शामिल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को 17 फरवरी तक रिमांड पर लिया है। पुलिस वारदात में मास्टरमाइंड लादेन उर्फ हनुमान विश्नोई और उसके साथी ओमप्रकाश, हनुमान, अश्विनी, सोहेल को तलाश कर रही है। जिसके लिए कई दबिशें दी जा रही है। 






 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक गोली से नाकाम हुई वारदात

5 of 5
सीताराम - फोटो : File photo
पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि 5 फरवरी को जोधपुर से एक इनोवा ओर एक अन्य कार में सवार होकर जयपुर के लिए रवाना हुए थे। यहां बदमाशों ने एक कार बगरु और दूदू के बीच खड़ी कर दी। इसके बाद इनोवा में बैठकर जयपुर में सी-स्कीम में रमेश मार्ग स्थित एक्सिस बैंक पहुंचे। जहां बैंक गार्ड प्रमोद को बंधक बनाकर रुपए लूटने का प्रयास किया। लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल सीताराम ने बहादुरी दिखाते हुए एक गोली चला दी। इससे बदमाशों को खाली हाथ नाकाम होकर भागना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें