यूपी के सिकंदरा में एक युवक ने अवैध संबंधाें के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर शव काे घर के अंदर ही दफन कर दिया। सोमवार को मृतका की विवाहिता पुत्री की सूझबूझ से पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पुत्री की तहरीर पर सौतेले पिता, उसके पुत्र, पुत्र वधू व एक रिश्तेदार महिला के खिलाफ हत्या और शव छिपाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।