यूक्रेन में एक मां की क्रूरता ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। मां व्लादिस्लावा पोदचाप्को ब्वॉयफ्रेंड के घर चली गई और 11 महीने के बेटे और दो साल की बेटी को घर में अकेला छोड़ गई। दिल को दहला देने वाले इस हादसे में दोनों मासूम करीब 9 दिन तक घर में बंद रहे और भूख से तरसते रहे। वो दोनों बच्चे इतने दिनों तक बिलखते रहे, लेकिन बेखौफ मां ने ये नहीं सोचा कि मासूमों का क्या हाल होगा?
विज्ञापन
मां चली गई थी अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर, 9 दिन तक घर में भूख से तड़पते रहे मासूम
2 of 5
- फोटो : Mirror
मिरर की खबर के अनुसार दोनों बच्चों का नाम दानिल(1) और आन्या (2) है। इस दौरान बच्चे रोते-चिल्लाते हुए यातनाएं झेलते रहे, लेकिन उनकी मदद के लिए कोई नहीं आया। घटना यूक्रेन की राजधानी किएव की है और इस आरोप में मां व्लादिस्लावा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चों को नजरअंदाज करने के आरोप में उसे करीब 8 साल की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
मां चली गई थी अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर, 9 दिन तक घर में भूख से तड़पते रहे मासूम
3 of 5
- फोटो : Mirror
यूक्रेन पुलिस के मुताबिक व्लादिस्लावा घर में कुछ स्वीट्स छोड़कर गई थी, लेकिन दोनों मासूम इन्हें खाने के बाद तड़पते रहे। इस वजह से 11 महीने के दानिल की मौत हो गई जबकि आन्या तीन दिन अपने भाई की लाश के पास बेहोश पड़ी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने आन्या को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मां चली गई थी अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर, 9 दिन तक घर में भूख से तड़पते रहे मासूम
4 of 5
- फोटो : mirror
इस दर्दनाक हादसे के दौरान पड़ोसियों ने बच्चों के चीखने और रोने की आवाजें सुनी लेकिन वो मदद के लिए नहीं आए। लेकिन जब 9 दिन के बाद वहां पुलिस पहुंची तो घर की हालत देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। घर में सामान फैला हुआ था और दोनों बच्चों की हालत देखकर लोगों के भी आंसू आ गए। व्लास्दिलावा अपने पति से अलग हो गई थी और वो हाल ही में एक शख्स के नजदीक आई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह इस दौरान प्रेग्नेंट भी है।
मां चली गई थी अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर, 9 दिन तक घर में भूख से तड़पते रहे मासूम
5 of 5
ukraine
- फोटो : mirror
इस घटना के बाद यूक्रेन में सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है और मां को सजा-ए-मौत देने की मांग की जा रही है। दरअसल, व्लास्दिलावा अपनी और बच्चों की तस्वीरें कैप्शन 'माई लव', 'आई लव यू', मदर्स जॉय के साथ फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर डाला करती थी।