पोर्न इंडस्ट्री में इन दिनों हड़कंप मचा है, एक के बाद एक मॉडल रहस्यमयी तरह से आत्महत्या का शिकार हो रही हैं। हाल ही में 20 साल की एक उभरती अडल्ट मॉडल ओलीविया नोवा की भी लाश रहस्यमयी तरह से लॉस एंजेलिस में उनके घर पर मिली।
विज्ञापन
2 of 4
adult model
बता दें कि इससे पहले क्रिसमस पर ओलीविया ने एक ट्वीट किया था, इसमें उन्होंने लिखा था कि वो अकेलेपन का शिकार हैं और इस क्रिसमस पर वो अपने एक चाहने वाले को खुद फोन करेंगी। ओलीविया के इस ट्वीट पर भी पहले सनसनी मची थी क्योंकि इससे पहले भी कई अडल्ट मॉडल्स अकेलेपन का शिकार होकर रहस्यमयी तरह से मृत पाई गईं हैं।
विज्ञापन
3 of 4
adult model
पिछले तीन महीने में पोर्न इंडस्ट्री में काम करने वाली ओलीविया पांचवी मॉडल हैं, जिनकी डेडबॉडी इस तरह रहस्यमयी तरह से मिली है। बता दें कि इससे पहले यूरी लव (31), अगस्त एम्स (23), शीला स्टाइलेज (35) पिछले तीन महीने में इसी तरह रहस्यमयी आत्महत्या का शिकार हो चुके हैं।
बता दें कि अगस्त एम्स की मौत के पीछे सोशल मीडिया एक कारण समझा जाता है, जिसमें उन्हीं की एक मॉडल साथी ने बताया था कि उनकी मौत के पीछे एक सेक्स सीन फिलमाए जाने से मना करना वजह बना था।
अनुमान है कि पोर्न माडल्स पर फिल्मी सीन को लेकर कई प्रकार से दबाव बनाया जाता है जिसका ये अडल्ट मॉडल प्रेशर नहीं झेल पातीं और खुद को बचाने के चक्कर में डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं। ऐसे में बढ़ रहीं मौतों के बीच ये एक अहम वजह समझी जा रही है।