एयरलाइंस इंडस्ट्री समेत पूरा देश उस वक्त हिल गया जब जेट एयरवेज की इंटरनेशनल फ्लाइट की एयरहोस्टेस को स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। फ्लाइट दिल्ली से हॉन्ग कॉन्ग जाने वाली थी। देहरादून की रहने वाली देवशी की शादी 2017 में हुई थी। वह अपने पति के साथ दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहती हैं। फ्लाइट में 4.8 लाख डॉलर्स के साथ एक एयर होस्टेस पकड़ाई। ये कोई पहली दफा नहीं था जब यह एयरहोस्टेस ऐसा काला काम कर रही थी।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस के सूत्रों की माने तो एयर होस्टेस ने हवाला ट्रांजिक्शन के जरिए करीब 20 करोड़ रुपए हॉन्ग कॉन्ग पहुंचाए, वह इससे पहले नौ बार अमेरिकी डॉलर हॉन्ग कॉन्ग ले जा चुकी थी। इसकी शुरुआत होती है इसी साल के अगस्त महीने से। जानिए एक मामूली एयर होस्टेस की दौलत-शोहरत-पैसा और लालच के लिए स्मगलर बनने की पूरी कहानी।
विज्ञापन
3 of 5
आरोपी एयरहोस्टेस का नाम देवशी कुलश्रेष्ठ है। दिल्ली का बिजनेसमैन एक यात्रा के दौरान इस एयरहोस्टेस से मिला। बातचीत के बाद दोनों ने एक-दूसरे का नंबर ले लिया। कुछ दिनों बाद देवशी और अमित की मुलाकात हुई। इसी दौरान दिल्ली के इस बिजनेसमैन ने एयरहोस्टेस को अपने प्लान के बारे में बताया। अमित ने देवशी से हॉन्ग कॉन्ग में उसके एक बिजनेस एसोसिएट तक पैसे पहुंचाकर जल्दी ज्यादा पैसा कमाने का लालच दिया।
4 of 5
डर के बावजूद फॉइल पेपर्स के बीच पैसे रखकर सुरक्षा गार्ड्स और मशीनों की नजर से इस काम को छिपाया जाता। ऐसा करने से फॉइल पेपर चॉकलेट्स की तरह चले जाते। हालांकि इस बात की किसी को कानों-कान खबर नहीं होती कि पेपर्स के बीच डॉलर होता था। बाद में देवशी उस शख्स से संपर्क साधकर पैसे दे देती जिस तक उसे पहुंचना था। शुरुआत में अपने काम में सफल होने के बाद देवशी को पैसे के लालच ने इस काम में डूबो दिया।
डीआरआई ने जिस ट्रांजैक्शन के लिए उन्हें अरेस्ट किया, उसके लिए उन्हें 4.8 लाख रुपये मिलने वाले थे। डीआरआई के अधिकारियों का कहना है कि देवशी के पति की भूमिका की भी जांच की जा रही है क्योंकि इतने कैश का घर में आना, पति की जानकारी में न हो, यह असंभव है।