उत्तर प्रदेश: शुक्रवार को सबसे ज्यादा उपद्रव उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में देखने को मिला। जिन शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए उनमें प्रयागराज, सहारनपुर, मुदारबाद, हाथरस, अम्बेडकरनगर और फिरोजाबाद शामिल हैं। हिंसा के बाद राज्य की पुलिस एक्शन में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इन घटनाओं को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
राज्य के अलग-अलग जिलों में अब तक 300 से ज्यादा उपद्रवी पकड़े जा चुके हैं। प्रयागराज से 80, हाथरस से 55, फिरोजाबाद से आठ, अंबेडकरनगर से 28 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पांच हजार से ज्यादा अज्ञात उपद्रवियों पर एफआईआर दर्ज हुई है। इनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और फोटो से की जा रही है।
प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड मुहम्मद जावेद भी पकड़ा जा चुका है। कहा जा रहा है कि कई उपद्रवियों के घर पर बुलडोजर भी चलेगा। तीन जून को कानपुर में हुई हिंसा के मामले में इस तरह की कार्रवाई की शुरुआत भी हो चुकी है। यहां हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हयात के करीबी मोहम्मद इश्तियाक की अवैध इमारत पर बुलडोजर चला।