दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया कटक पहुंच चुकी है और उसने शनिवार को बाराबती स्टेडियम में अभ्यास भी किया। अभ्यास के दौरान टीम इंडिया को लाइव मैच जैसा रोमांच मिला।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक में रविवार (12 जून) को खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया कटक पहुंच चुकी है और उसने शनिवार को बाराबती स्टेडियम में अभ्यास भी किया। अभ्यास के दौरान टीम इंडिया को लाइव मैच जैसा रोमांच मिला। क्रिकेट फैंस अभ्यास सत्र को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे। करीब 10 हजार दर्शक वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
2 of 7
बाराबती स्टेडियम
- फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने लंबे-लंबे शॉट लगाए। कप्तान ऋषभ पंत, उपकप्तान हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ अभ्यास करते हुए दिखाई दिए। फैंस उनके शॉट्स पर जमकर शोर मचा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 7
ऋषभ पंत
- फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
पिछले मैच में ऋषभ पंत ने 16 गेंद पर 29 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए थे। पंत बाराबती में लंबी पारी खेलना चाहेंगे। इसके लिए वो बड़े-बड़े शॉट का अभ्यास कर रहे थे।
4 of 7
हार्दिक पांड्या
- फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
हार्दिक पांड्या ने 12 गेंद पर 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वो अपने फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। हार्दिक ने दो चौके और तीन छक्के लगाए थे। उनसे एक बार फिर टीम इंडिया को बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
5 of 7
श्रेयस अय्यर
- फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
श्रेयस अय्यर के लिए पहला मैच मिलाजुला रहा था। उन्होंने तीसरे क्रम पर खेलते हुए 26 गेंद पर 37 रन बनाए थे। अय्यर बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। वो इस छोटी पारी से संतुष्ट नहीं होंगे। कटक में उनसे प्रशसंकों को एक बड़ी पारी और ताबड़तोड़ चौके-छक्कों की उम्मीद है।
विज्ञापन
6 of 7
उमरान मलिक
- फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
भारत के नए तेज गेंदबाज उमरान मलिक भी अभ्यास सत्र के दौरान नजर आए। उन्होंने जमकर पसीना बहाया। उमरान को पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। अब देखना है कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान ऋषभ पंत उन्हें इस बार प्लेइंग इलेवन में शामिल करते हैं या नहीं।
भारतीय टीम जब पिछली बार अफ्रीकी टीम से कटक में खेली थी।
- फोटो : बीसीसीआई
भारतीय टीम 20 दिसंबर 2017 के बाद इस मैदान पर उतरेगी। उसने पिछली बार श्रीलंका को 93 रन से हराया था। उससे पहले 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां जीत हासिल की थी। सात साल बाद दोनों टीमें इस मैदान पर आमने-सामने होंगी।