फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: उत्तराखंड में हिमस्खलन से दबे 25 मजदूरों की तलाश जारी, सेमीफाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया; सुर्खियां

Fri, 28 Feb 2025 10:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
उत्तराखंड के माणा कैंप के पास हिमस्खलन के कारण 57 मजदूर दब गए, जिसमें से 32 को बचाया गया और 25 की तलाश जारी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गया, जबकि अफगानिस्तान की उम्मीदें दक्षिण अफ्रीका की हार पर टिकी हैं। उधर, अमर उजाला शब्द सम्मान 2024 में प्रख्यात नाटककार सितांशु यशश्चंद्र को 'आकाशदीप' सम्मान से नवाजा गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर बैठक की, जिसमें महिला सुरक्षा और बांग्लादेशी घुसपैठियों पर चर्चा हुई। फिल्म 'छावा' ने 400 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है, और 'केजीएफ 2' को पीछे छोड़ दिया है। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...
विज्ञापन

2 of 11
एवलांच के बाद रेस्क्यू की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड: हिमस्खलन में दबे 57 मजदूर, 32 को बचाया, 25 की तलाश जारी
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बीच शुक्रवार को भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र में माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन हुआ है। इस दौरान वहां निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर बर्फ में दब गए। शाम पांच बजे तक 32 मजदूरों को सेना और आईटीबीपी के जवानों ने सुरक्षित निकाल लिया, जबकि 25 मजदूरों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। देर शाम तक इनकी तलाश की गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : @ACBofficials
चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान को चमत्कार की आस 
अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और मैच बेनतीजा रहा। मैच दोबारा नहीं होने का फायदा ऑस्ट्रेलियाई टीम को हुआ जिसने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अफगानिस्तान की उम्मीद धूमिल हो गई हैं, लेकिन उसका सफर आधिकारिक रूप से अभी खत्म नहीं हुआ है। अफगानिस्तान की नजरें अब दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच शनिवार को होने वाले मुकाबले पर टिकी होंगी। दक्षिण अफ्रीका की हार अफगानिस्तान के लिए दरवाजे खोल सकती है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
डॉ. एन राजम की संगीत प्रस्तुति। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला शब्द सम्मान 2024: प्रख्यात नाटककार सितांशु यशश्चंद्र 'आकाशदीप' से सम्मानित
अमर उजाला शब्द सम्मान समारोह में जहां एक ओर शब्द साधकों को अलंकृत किया गया। वहीं मंच पर एक साथ तीन पीढ़ियों के सुरों की गूंज ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में हिंदी के प्रख्यात रचनाकार गोविंद मिश्र और गुजराती के विख्यात लेखक सितांशु यशश्चंद्र को 'आकाशदीप' सम्मान से नवाजा गया। साथ ही पांच कृतिकारों को श्रेष्ठ कृति सम्मान से अलंकृत किया गया। इसके अलावा पद्मभूषण और प्रख्यात वायलिन वादक डॉ. एन. राजम, उनकी बेटी संगीता शंकर और नातिन रागिनी शंकर की प्रस्तुति ने शाम को सुरमयी बनाया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
चमोली एवलांच की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
Chamoli Avalanche: कंटेनर में सो रहे थे 57 मजदूर, अचानक कुबेर पर्वत से गिरा बर्फ का पहाड़, तस्वीरें
देश के प्रथम गांव माणा के पास भारी बर्फबारी के बीच आज सुबह कुबेर पर्वत से भारी हिमस्खलन हो गया। जिससे बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के 57 मजदूर इसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि मजदूर वहां कंटेनर में सो रहे थे। इसी दौरान कंटेनर के ऊपर हिमस्खलन हो गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली में कानून व्यवस्था पर चर्चा, गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक - फोटो : एएनआई
घुसपैठियों के मुद्दे पर खास चर्चा: दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर अमित शाह बोले- थानों में जनसुनवाई शिविर लगाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गृह विभाग के मंत्री आशीष सूद और दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। बैठक में महिला सुरक्षा और बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर खास चर्चा की गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम
400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'छावा', 'केजीएफ 2' को छोड़ा पीछे
लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल ने मराठा वीर छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। फिल्म ने दो हफ्ते में ही 400 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। अभी भी इस फिल्म की कमाई की रफ्तार जारी है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म 500 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाए। जानिए, 15वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स/नरेंद्र मोदी
'सूफी परंपरा ने भारत में बनाई अपनी अनूठी पहचान', जहां-ए-खुसरो कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी देश की संस्कृति और सभ्यता को उसके गीतों और संगीत से आवाज मिलती है। उन्होंने कहा कि सूफी परंपरा ने भारत में अनूठी पहचान बनाई है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
प्रख्यात रचनाकार गोविंद मिश्र - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला शब्द सम्मान 2024: प्रख्यात रचनाकार गोविंद मिश्र 'आकाशदीप' से सम्मानित
अमर उजाला शब्द सम्मान समारोह में प्रख्यात रचनाकार गोविंद मिश्र को 'आकाशदीप' अलंकरण से सम्मानित किया गया। उनको प्रख्यात संगीतज्ञ और वायलिन वादक डॉ. एन. राजम ने आकाशदीप सम्मान प्रदान किया। आकाशदीप सम्मान पाने वाले साहित्यकार गोविंद मिश्र ने कहा कि लेखकों को जानने का सबसे अच्छा तरीका उन तक रचनाओं के माध्यम से पहुंचना है। मनुष्य की स्थिति गाजर मूली जैसी हो गई है, युद्ध को रोकने के बजाय खनिज पर लोगों की नजर है। शब्दों के अर्थ धुंधले और उल्टे सीधे हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी, मेंस के लिए 15066 अभ्यर्थी सफल
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in. पर जाकर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 15,066 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जेलेंस्की से की मुलाकात, खनिज संपदा को लेकर हो सकती है डील
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात को रूस के साथ पिछले तीन सालों से चल रहे युद्ध को खत्म करने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति जेलेंस्की को दरवाजे पर लेने पहुंचे । इस दौरान उन्होंने जेलेंस्की से हाथ मिलाते वक्त मीडिया से कहा, 'ये आज अच्छे से तैयार होकर आए हैं।' पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें