यूक्रेन और रूस के बीच लगातार 23वें दिन भी जंग जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस संकट को लेकर बात की है। पंजाब का कैबिनेट विस्तार समारोह कल (19 मार्च) सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में होगा। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद शुक्रवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने 10 जनपथ पहुंचे। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पुलिस ने टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच वनडे मैच 19 मार्च यानी शनिवार को खेला जाएगा। पढ़िए ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, और खेल जगत की बड़ी खबरें...