फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: तीसरे कार्यकाल के लिए आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान मैच

Sun, 09 Jun 2024 07:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही रविवार को इतिहास रचेंगे। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे और पहले गैर-कांग्रेसी नेता होंगे। इसके अलावा, आत्मविश्वास से ओतप्रोत और हालात के अनुकूल ढल चुकी भारतीय टीम नासाउ काउंटी की पेचीदा पिच पर टी-20 विश्व कप में महामुकाबले में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में रविवार से लू का एक नया दौर शुरू हो सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 10
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
मोदी आज लगातार तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही रविवार को इतिहास रचेंगे। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे और पहले गैर-कांग्रेसी नेता होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह में मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। मोदी के साथ मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शपथ लेंगे। सात राष्ट्रों के शासनाध्यक्ष, कई देशों के राजदूत-उच्चायुक्त, देश के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियां सहित करीब आठ हजार लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 10
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC

पाकिस्तान पर 7-1 की बढ़त लेने उतरेगा भारत
आत्मविश्वास से ओतप्रोत और हालात के अनुकूल ढल चुकी भारतीय टीम नासाउ काउंटी की पेचीदा पिच पर टी-20 विश्व कप में महामुकाबले में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी जिसका मनोबल पहले ही मैच में मिली अप्रत्याशित हार ने तोड़ दिया है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा भीड़ खींचने वाला मुकाबला 34 हजार दर्शक क्षमता वाले नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम पर होगा। इस मैदान की पिच लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी भारी आलोचना के बाद आईसीसी ने आधिकारिक रूप से इसे स्वीकार किया। पढ़ें पूरी खबर

4 of 10
मोतिहारी में लू लगने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

आज से लू का दूसरा दौर
उत्तर पश्चिम भारत में रविवार से लू का एक नया दौर शुरू हो सकता है। इसके प्रभाव से पूर्वी और पूर्वी मध्य भारत, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शनिवार को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिन पारा चढ़ने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 10
कुलविंदर कौर। - फोटो : amarujala

कुलविंदर के समर्थन में किसान संगठन आज निकालेंगे इंसाफ मोर्चा
कंगना को थप्पड़ मारने की आरोपी कुलविंदर कौर के समर्थन में किसान संगठन और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी खुलकर उतर आए हैं एसजीपीसी के महासचिव रजिंदर सिंह मेहता ने कहा कि कंगना को ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए जो दूसरों को बुरा लगे। एक्शन पर रिएक्शन होगा ही। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसान संगठन इस मामले को लेकर आज मार्च निकालेंगे।  पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 10
मणिपुर हिंसा - फोटो : ANI

मणिपुर में उग्रवादियों ने फूंकीं पुलिस चौकियां
मणिपुर के जिरीबाम में संदिग्ध उग्रवादियों ने दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के बीट ऑफिस सहित 70 से अधिक घरों को आग के हवाले कर दिया। आग लगाने के बाद हथियारों से लैस संदिग्ध उग्रवादी गांवों में बेखौफ घूमते नजर आए। हालात की गंभीरता को देखते हुए मणिपुर पुलिस की एक कमांडो टुकड़ी को शनिवार सुबह इंफाल से हवाई मार्ग से जिरीबाम भेजा गया। अन्य जिलों से भौ सुरक्षाबल भेजे गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उग्रवादियों ने शुक्रवार मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे बराक नदी के किनारे चोटोबेकरा और जिरी पुलिस चौकी में आग लगा दी। उग्रवादियों ने लमताई खुनौ, मोधुपुर इलाके में अंधेरे का फायदा उठाकर कई हमले किए और जिले के बाहरी इलाकों में 70 से ज्यादा घरों को आग लगा दी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 10
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

कन्नौज से जब-जब अखिलेश जीते प्रदेश में छाई सपा 
15 साल बाद दोबारा कन्नौज से संसदीय पारी शुरू करने वाले अखिलेश यादव के लिए यह सीट हमेशा से लकी रही है। यहां से दूसरी पारी शुरू करने पर न सिर्फ वह अपने गढ़ को दोबारा हासिल करने में कामयाब हुए, बल्कि सपा भी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 10
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - फोटो : ICC

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 36 रन से हराया 
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 36 रन से हरा दिया है। बारबाडोस के केनसिंगटन ओवल में खेले गए ग्रुप बी के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 201 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लिश टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया इस विश्व कप में पहली टीम है जिसने 200 का आंकड़ा छुआ है। ऐसा टी20 विश्व कप 2024 के 17वें मैच में जाकर हुआ। अब ऑस्ट्रेलिया का सामना 11 जून को नामीबिया से और इंग्लैंड का सामना 13 जून को ओमान से होगा। पढ़ें पूरी खबर

9 of 10
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : ANI

‘कश्मीर के समाधान के लिए एकतरफा कार्रवाई ना हो’
चीन और पाकिस्तान ने शनिवार को दक्षिण एशिया में लंबित सभी मुद्दों विशेषकर कश्मीर के समाधान के लिए किसी भी एकतरफा कार्रवाई का विरोध किया। चीनी पक्ष ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र चार्टर, प्रासंगिक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार उचित और शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए। बता दें, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इन दिनों चीन की यात्रा पर हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

10 of 10
Giorgia Meloni - फोटो : ANI

यूरोपीय संघ के चुनाव के लिए जर्मनी-फ्रांस आज करेंगे मतदान
इटली यूरोपीय संघ की अगली संसद के लिए मतदान करने वाला पहला मजबूत और ताकतवर देश बन गया है। इसे इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की ताकत और ब्लॉक में उनके प्रभाव का परीक्षण माना जा रहा है। ईयू में 27 सदस्य देश हैं। फ्रांस और जर्मनी रविवार को मतदान करेंगे। रविवार को मतदान का आखिरी दिन है। पढ़ें पूरी खबर

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें