सूर्यकुमार और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों पर टीम इंडिया को जीत दिलाने का दारोमदार है। पाकिस्तान के खिलाफ इनमें से किसी एक का बल्ला चला तो फैंस चौके-छक्कों का लुत्फ उठाते दिखेंगे।
टी20 विश्व कप 2024 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। इस मैच में इन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहने वाली हैं। ये खिलाड़ी अपने दम पर मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं। इनमें से कोई एक भी चला तो पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ सकती है। आइए जानते हैं वे पांच खिलाड़ी कौन हैं...
विज्ञापन
2 of 6
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : PTI/BCCI
जसप्रीत बुमराह
दुनियाभर की नजरें बुमराह पर टिकी होंगी। अगर वह शुरुआत में एक या दो बेहतरीन ओवर डालते हैं तो पाकिस्तान का दम निकल सकता है। बुमराह को न्यूयॉर्क की पिच पर मदद मिल सकती है। 140+ की स्पीड से उनकी यॉर्कर पाकिस्तानी बल्लेबाजों ढहा सकती है। बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक तीन टी20 में दो विकेट लिए हैं, लेकिन उनका इकोनॉमी रेट 6.20 का रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : PTI/BCCI
अर्शदीप सिंह
2022 टी20 विश्व कप में अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तान के शीर्ष क्रम की कमर तोड़ कर रख दी थी। उन्होंने बाबर आजम और रिजवान को पवेलियन भेजा था। अर्शदीप शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछले मैच में दो विकेट लेकर यह साबित भी किया। उनकी स्विंग होती गेंदें पाकिस्तान टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। अर्शदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 में छह विकेट लिए हैं और उनका इकोनॉमी रेट 7.88 का रहा है।
4 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
ऋषभ पंत
पंत को नंबर तीन पर नया रोल दिया गया है। आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने इस किरदार को बखूबी निभाया था। अब पाकिस्तान के खिलाफ वह अहम किरदार निभा सकते हैं। पंत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक दो टी20 में 126.19 के स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाए हैं। हालांकि, उनका मौजूदा फॉर्म पाकिस्तान के लिए घातक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : PTI/BCCI
विराट कोहली
आईपीएल 2024 में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाकर विराट कोहली ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे किंग कोहली पाकिस्तान के खिलाफ खूब रन बना सकते हैं। वह इस टीम के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कोहली से विराट पारी की उम्मीद रहेगी। 2022 टी20 विश्व कप में विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को लगभग हारी हुई बाजी जिताई थी।
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं। हिटमैन इस फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हैं और वह तूफानी शतक लगाने में भी माहिर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला चला तो वह आमिर-शाहीन से सजी पाकिस्तानी गेंदबाजी लाइन अप को तहस नहस कर सकते हैं।