फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: सीएम शिंदे आज करेंगे रामलला के दर्शन, कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के नाम पर लगेगी मुहर

Sun, 09 Apr 2023 06:59 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार को लखनऊ में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आवास पहुंचे। सीएम शिंदे रविवार सुबह रामलला के दर्शन करेंगे और उनकी पूरी कैबिनेट पूरे दिन अयोध्या में रहेगी। वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा रविवार को अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है, जिसमें प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। साथ ही यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए जारी आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना रविवार को शाम तक जारी की जाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI
सीएम शिंदे आज करेंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार को लखनऊ में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आवास पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने साथ में डिनर किया और यूपी व महाराष्ट्र के सियासी मुद्दे पर चर्चा भी की। रविवार सुबह वे और उनकी पूरी कैबिनेट पूरे दिन अयोध्या में रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 12
JP Nadda - फोटो : Social Media
आज लग सकती है कर्नाटक चुनाव के लिए BJP प्रत्याशियों के नाम पर मुहर
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा रविवार को अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है, जिसमें प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। इससे पहले, शनिवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नई दिल्ली स्थित आवास पर पार्टी की संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई शामिल हुए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
आज शाम तक जारी हो सकती है आरक्षण की अंतिम अधिसूचना
नगर निकाय चुनाव के लिए जारी आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना पर मिली आपत्तियों के निस्तारण को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब सभी आपत्तियों का मिलान किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद रविवार को शाम तक आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
PM Modi take selfie with divyang bjp worker - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्यांग कार्यकर्ता के साथ ली सेल्फी, लोग बोले- पिक्चर ऑफ द डे
दक्षिण भारत के दौरे पर पीएम मोदी का एक बार फिर अलग अंदाज देखने को मिला। जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, पीएम मोदी ने एक दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ता के साथ सेल्फी ली और उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल शेयर किया। इसके बाद लोग इस फोटो को सेल्फी ऑफ द डे बोल रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली और देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों में अभी गर्मी से राहत
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों में अभी गर्मी से राहत रहेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, इन क्षेत्रों में फिलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
केरल में कोरोना के 1801 मामले आए सामने
देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। इसको लेकर सरकारें भी कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती हैं। वहीं केरल में शनिवार को कोरोना के 1,801 मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा, यह कहते हुए कि एर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम और कोट्टायम जिलों से सबसे अधिक मामले सामने आए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
वैज्ञानिकों ने आंध्र प्रदेश में खोजा दुर्लभ तत्वों का भंडार; एयरोस्पेस
सीएसआईआर-राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (NGRI) के वैज्ञानिकों ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में दुर्लभ पृथ्वी तत्वों (REE) का भंडार खोजा है। इन तत्वों का सबसे अधिक इस्तेमाल सेलफोन, टीवी और कंप्यूटर से लेकर ऑटोमोबाइल तक में होता है। वैज्ञानिक साइनाइट जैसी गैर-पारंपरिक चट्टानों के लिए सर्वेक्षण कर रहे थे, तभी उन्हें लैंथेनाइड सीरिज में यह खनिज मिले।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : Twitter@FinMinIndia
अमेरिका में 12-13 अप्रैल को जी20 बैठक की मेजबानी करेंगी वित्त मंत्री सीतारमण
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी20 बैठक की मेजबानी और विश्व बैंक समूह (डब्ल्यूबीजी), अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की बैठकों में भाग लेंगी। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि सीतारमण 10-16 अप्रैल के दौरान हफ्ते भर की अमेरिका यात्रा पर रहेंगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान खान की याचिका पर 12 अप्रैल को सुनवाई, अयोग्य करार देने के फैसले को दी है चुनौती
लाहौर हाईकोर्ट ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ तोशखाना भ्रष्टाचार मामले की बहुप्रतीक्षित सुनवाई के लिए 12 अप्रैल की तारीख तय की। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, न्यायमूर्ति शाहिद बिलाल हसन की अध्यक्षता वाली लाहौर हाईकोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ याचिका पर सुनवाई करेगी। सुनवाई के दौरान कोर्ट दोनों पक्षों को अपनी दलीलें पेश करने की अनुमति देगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
अमूल दूध - फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक में अमूल के प्रवेश पर भाजपा और विपक्ष में घमासान
राज्य में अमूल के प्रवेश के बाद कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के प्रसिद्ध डेयरी ब्रांड नंदिनी को खतरे को लेकर शनिवार को सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस व जनता दल (सेक्युलर) के बीच राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media
यूक्रेन की विदेश उपमंत्री एमिन झापरोवा चार दिवसीय दौरे पर भारत आएंगी
यूक्रेन के विदेश मामलों की पहली उपमंत्री एमिन झापरोवा (Emine Dzhaparova) 9 से 12 अप्रैल, 2023 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी। यात्रा के दौरान झापरोवा विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा के साथ बातचीत करेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें