फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पुर्तगाली पीएम ने भ्रष्टाचार के आरोप के बाद दिया इस्तीफा, यूपी में कैबिनेट विस्तार 10 नवंबर को संभव

Wed, 08 Nov 2023 07:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोप हैं। इसके अलावा, प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। वहीं, दक्षिण अफ्रीका से एक बहुत ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां कुछ बदमाशों ने दक्षिण अफ्रीका के एक केंद्रीय मंत्री के सिर पर बंदूक रखा और उन्हें लूट लिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

विज्ञापन

2 of 11
इस्तीफा - फोटो : demo pic

पुर्तगाल के प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद दिया इस्तीफा
पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोप हैं। इन आरोपों की जांच के सिलसिले में पुर्तगाल की पुलिस ने मंगलवार को उनके सरकारी आवास पर छापा मारा था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उम्मीद की जा रही है कि पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा जल्द ही कोस्टा का इस्तीफा स्वीकार कर लेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज भवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल से मिले योगी, 10 नवंबर को मंत्रिमंडल विस्तार संभव
प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। सीएम की राज्यपाल से मुलाकात के बाद 10 नवंबर को मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर तेज हो गई है। उधर, सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के मंगलवार देर रात लखनऊ पहुंचने से चर्चा को और बल मिला है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
Sindisiwe Chikunga - फोटो : Social Media

दक्षिण अफ्रीका की परिवहन मंत्री को बंदूकधारी बदमाशों ने लूटा
दक्षिण अफ्रीका से एक बहुत ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां कुछ बदमाशों ने दक्षिण अफ्रीका के एक केंद्रीय मंत्री के सिर पर बंदूक रखा और उन्हें लूट लिया। आरोपियों ने केंद्रीय मंत्री के सुरक्षाकर्मियों को भी बेबस कर दिया सुनने पर यकीन नहीं हुआ न? लेकिन यह सच है। पुलिस अब बदमाशों की तलाश कर रही है। घटना जोहान्सबर्ग हाइवे की है। बता दें, मामला सोमवार का है लेकिन इसका खुलासा मंगलवार को हुआ। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय - फोटो : एएनआई

राजधानी में सम-विषम योजना लागू होने पर इस बार संशय
प्रदूषण से निपटने के लिए 13-20 नवंबर के बीच लागू होने जा रही दिल्ली सरकार की सम-विषम योजना पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद संशय खड़ा हो गया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का कहना है कि अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अध्ययन करेंगे। इसके बाद योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेगी। गोपाल राय ने अन्य राज्य सरकारों से भी अपील की है कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करें। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले - फोटो : Amar Ujala Digital

सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य-शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करेगा संघ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देशभर में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा की दृष्टि से सीमा जागरण मंच के जरिये इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, सुरक्षा, स्वावलंबन की सेवाएं उपलब्ध कराएगा। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में हुई चर्चा की जानकारी देते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय नागरिक व सुरक्षा तंत्र से सामंजस्य बढ़ाने के लिए भी विशेष प्रयत्न किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
Agniveer Recruitment, File Photo - फोटो : सेना

आज और कल युवतियों की होगी अग्निवीर भर्ती
हरियाणा के अंबाला छावनी के सैन्य क्षेत्र स्थित खड्गा खेल स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती के पहले चरण यानी लड़कों की भर्ती खत्म हो गई है। अब 8 व 9 नवंबर को अब लड़कियों भाग लेंगी। फिजिकल के अलावा उनका मेडिकल होगा। इसमें कुल 877 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

सीएम नीतीश की विवादित टिप्पणी पर BJP हमलावर
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विवादित टिप्पणी पर बवाल खड़ा हो गया है। इसके बाद से भाजपा हमलावर हो गई है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। पार्टी का कहना है कि मंगलवार को जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं की शिक्षा के महत्व पर सीएम की टिप्पणी सबसे अधिक स्त्री-द्वेषी और अश्लील है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
हरियाणा में भूकंप - फोटो : अमर उजाला

चीन के शिनजियांग में आया 5.5 तीव्रता का भूकंप
चीन के दक्षिणी शिनजियांग में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। ईएमएससी ने कहा कि भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे आठ किलोमीटर की गहराई में था। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं- सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जीएसटी के दायरे में लाया जाएगा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि वित्त मंत्रालय का ध्यान न केवल जीएसटी संग्रह बढ़ाने पर, बल्कि सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को इसके दायरे में लाने पर भी है। गुजरात में जीएसटी सुविधा केंद्र खोले जाने के अवसर पर आयोजित एक समारोह में सीतारमण ने कहा, जीएसटी सुविधा केंद्रों से व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जीएसटी पंजीकरण कराने में आने वाली असुविधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी और मुद्दों को हल करने में आसानी होगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

डॉलर तस्करी मामले में कस्टम की कार्रवाई
केरल में कस्टम विभाग ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर और सपना सुरेश सहित छह लोगों पर डॉलर की तस्करी के मामले में 4.9 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला तिरुवनंतपुरम में संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्यदूतावास में पूर्व वित्त प्रमुख के 1.90 लाख डॉलर की तस्करी से जुड़ा है। यह मामला तब सामने आया था, जब 2020 राजनयिक चैनल से सोने की तस्करी का खुलासा हुआ था, जिसमें सपना सुरेश मुख्य आरोपी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें