कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू होगी। इसमें लोकसभा चुनाव के नतीजों पर मंथन होगा। बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने पर चर्चा हो सकती है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर दिल्ली में कल से दो दिन नो फ्लाइंग जोन रहेगा। तीन स्तरीय सुरक्षा में समारोह की निगहबानी होगी। वहीं, दिल्ली से लौटने के बाद योगी आदित्यनाथ आज हार की वजहों मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। वहीं, महाराष्ट्र में अलग-अलग हादसों में आठ लोगों की जान चली गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...