जन्माष्टमी का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जा रहा है। श्रृद्धालु सात सितंबर की शाम से आठ सितंबर की सुबह तक विभिन्न मंदिरों में दर्शन करेंगे। वहीं, आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जकार्ता पहुंच गए हैं। इसके अलावा, इस सप्ताह भारत जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है। देश के लिए यह बड़ा अवसर होगा क्योंकि इसमें अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन सहित 19 देशों के नेता शामिल होंगे, जो इस समूह का हिस्सा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
Janmashtami 2023: लल्ला के स्वागत में सजी कान्हा की नगरी, झिलमिल रोशनी से जगमगाती जन्मस्थली
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में जन्माष्टमी उत्सव आज, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
जन्माष्टमी का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जा रहा है। श्रृद्धालु सात सितंबर की शाम से आठ सितंबर की सुबह तक विभिन्न मंदिरों में दर्शन करेंगे। इस अवसर पर, कई मंदिर समितियां दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में रथ, झाँकियां, बैंड, टेम्पो आदि से युक्त जन्माष्टमी शोभा यात्राएं और जुलूस भी निकालेंगी। ऐसे में आवश्यकतानुसार यातायात को डायवर्ट किया जायेगा। जुलूस के मार्गों पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी।
- फोटो : Twitter
आसियान-भारत शिखर सम्मलेन में शामिल होने जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी
आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जकार्ता पहुंच गए हैं। जी20 शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
अमेरिकी क्रिकेट टीम (बाएं) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
आज भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
इस सप्ताह भारत जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है। देश के लिए यह बड़ा अवसर होगा क्योंकि इसमें अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन सहित 19 देशों के नेता शामिल होंगे, जो इस समूह का हिस्सा है। इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। वहीं, आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
आसमान में छाए बादल
- फोटो : अमर उजाला
शिखर सम्मेलन के लिए विशेष मौसम पूर्वानुमान जारी करेगा IMD
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अपने स्तर पर अलग तैयारी की है। मौसम विभाग ने दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर विशेष और वास्तविक समय मौसम पूर्वानुमान प्रदान करने के लिए प्रगति मैदान के पास एक अतिरिक्त स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित किया है। शिखर सम्मेलन के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की चौबीसों घंटे मौसम की निगरानी गुरुवार सुबह से शुरू होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : amar ujala
कल से 10 सितंबर तक सुबह 4 बजे से चलेगी मेट्रो
दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान 8 से 10 सितंबर तक सभी लाइनों पर मेट्रो का संचालन सुबह 4 बजे से शुरू होगा। सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो का संचालन होगा। सुबह 6 बजे के बाद, सभी लाइनों पर मेट्रो पूरे दिन सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
बाराबंकी में ट्रक और बस में भिड़ंत
- फोटो : amar ujala
सरिया लदी डीसीएम में घुसी बस के उड़े परखच्चे, दो की मौत
मसौली थाना क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे पर बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे सड़क किनारे खड़ी सरिया लदी डीसीएम में पीछे से आई बेकाबू बस घुस गई। इस भीषण हादसे में बस के परखचे उड़ गए और सरिया भी बसों की खिड़की तोड़ यात्रियों के शरीर में घुस गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे दो शवों व सात घायलों को निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
डॉग स्क्वाड
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी हैंडलर समेत 15 आतंकियों पर विशेष नजर
जी-20 सम्मेलन को देखते हुए पुलिस पाकिस्तानी हैंडलर समेत 15 आतंकियों पर विशेष नजर रख रही है। स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें पाकिस्तानी हैंडलर, आईएसआई व दिल्ली में वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके आतंकी शामिल हैं। अभी तक खालिस्तान समर्थकों को छोड़कर किसी अन्य द्वारा हमले के इनपुट नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
मंत्रिपरिषद की बैठक में PM मोदी का तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत बनाम इंडिया और उदयनिधि के सनातन धर्म विरोधी बयान के मामले में विपक्ष पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा, संविधान देश को भारत कहने की आजादी देता है, मगर विपक्ष को इस पर आपत्ति है। इसी विपक्ष को अपने नेता की सनातन धर्म को नष्ट करने की धमकी में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगता। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
निजी अस्पताल
- फोटो : pixabay
विदेशी मेहमानों को सरकारी अस्पतालों में मिलेंगी फाइव स्टार जैसी सुविधाएं
जी-20 सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों को सरकारी अस्पतालों में फाइव स्टार सुविधाएं मिलेंगी। कमरे होटलों की तरह तैयार किए गए हैं। इनमें मरीज के लिए अलग से बेड व सोफा लगाया गया है। मनोरंजन के लिए एलईडी टीवी व कॉरिडोर के पास फव्वारा भी होगा। कमरे में अलग से शौचालय व अन्य सुविधाएं होंगी। मरीज के साथ तीमारदार के लिए भी अलग से बेड की व्यवस्था की गई है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि अस्पताल के नर्सिंग होम में फाइव स्टार सुविधा वाले 10 कमरे तैयार किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
भारत-पाकिस्तान की तरफ आ रही बड़ी आफत
- फोटो : Pixabay
पिछले दो माह की तेज गर्मी ने तोड़े पुराने सभी रिकॉर्ड
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा, पृथ्वी उत्तरी गोलार्ध में अब तक की सबसे भीषण गर्मी से तप रही है। अगस्त में रिकॉर्ड गर्मी व तापमान दर्ज हुआ है। उधर, यूरोपीय जलवायु सेवा कोपरनिकस ने घोषणा की कि पिछले दो माह सबसे गर्म रिकॉर्ड किए गए हैं। अगस्त औसत से करीब 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक गर्म रहा। पढ़ें पूरी खबर