फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ; दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक

Thu, 07 Dec 2023 08:15 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की आज पहली बैठक होगी।  इसमें तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया जा सकता है। इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर एक बार हलचल तेज हो गई है। भाजपा आलाकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को दिल्ली बुलाया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
रेवंत रेड्डी - फोटो : पीटीआई
तेलंगाना सीएम के रूप में रेवंत रेड्डी की ताजपोशी आज

कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन दोपहर 1.04 बजे 56 वर्षीय नेता रेवंत रेड्डी को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। साल 2014 में पृथक तेलंगाना के गठन के बाद रेवंत रेड्डी राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। वह निवर्तमान मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की जगह लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के निर्वाचित विधायक और पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता मल्लू भट्टी विक्रम अर्का के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

3 of 11
PM Modi - फोटो : Social Media
 भाजपा संसदीय दल की बैठक आज

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की आज पहली बैठक होगी। इसमें तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया जा सकता है। भाजपा संसदीय दल में पार्टी के सभी लोकसभा और राज्यसभा सदस्य शामिल होते हैं। इसकी बैठक आम तौर पर सत्र के दौरान हर सप्ताह होती है। बैठकों में पीएम मोदी सहित इसके नेता संसद में एजेंडे और पार्टी के संगठनात्मक तथा राजनीतिक अभियानों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बोलते हैं। पढ़ें पूरी खबर....

4 of 11
वसुंधरा राजे सिंधिया (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
भाजपा आलाकमान ने वसुंधरा राजे को किया दिल्ली तलब

राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर एक बार हलचल तेज हो गई है। भाजपा आलाकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को दिल्ली बुलाया है। राजे बुधवार रात 10:30 बजे इंडिगो एयरवेज की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुईं और देर रात दिल्ली पहुंचीं। गुरुवार सुबह वसुंधरा राजे की जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकात हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड - फोटो : सोशल मीडिया
गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार आज

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार देर रात मांगों पर सहमति बनने के बाद  विरोध खत्म हो गया है। मामले में लापरवाही बरतने वाले श्याम नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ और बीट कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के पार्थिव शरीर को मेट्रो मास अस्पताल से एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। कल सुबह पैतक गांव में गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार होगा। इसमें हाजारों लोगों की भीड़ उमड़ेगी।  पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

6 of 11
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर हुई गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
सुखदेव हत्या मामले की FIR में  पूर्व सीएम गहलोत का जिक्र

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद से राजस्थान में तनाव के हालात हैं। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जयपुर में गोगामेड़ी की पत्नी परिवार के सदस्यों और समर्थकों के साथ धरने पर बैठीं हुईं है। हत्याकांड के करीब 28 घंटे बाद जयपुर की श्याम नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। सुखदेव सिंह की पत्नी शीला शेखावत की ओर से ये केस दर्ज कराया गया है। इस दौरान मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना खत्म की बात सामने आई थी। लेकिन, सुखदेव की पत्नी ने धरना खत्म करने से साफ इनकार कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
गाजा में मस्जिद के भीतर आतंकी ठिकानों पर आईडीएफ का सनसनीखेज दावा, वीडियो जारी किया - फोटो : social media
दक्षिणी गाजा शहर में घुसी इस्राइली सेना

इस्राइली सैनिक बुधवार को दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर के बीचोंबीच पहुंचे और हमास के साथ आमने-सामने की जंग लड़ी। सुरक्षित क्षेत्र न होने के बावजूद फलस्तीनी नागरिकों को अन्यत्र भागने को मजबूर होना पड़ा। सात अक्तूबर से जारी दो माह का यह संघर्ष बुधवार को सबसे भारी चरण में पहुंच गया। यहां इस्राइली जंगी विमानों ने घनी आबादी वाले तटीय क्षेत्र के लक्ष्यों पर ताबड़तोड़ बमबारी की। पढ़ें पूरी खबर
 

8 of 11
अमेरिका के नाइट क्लब में गोलीबारी - फोटो : ओरलैंड पुलिस
 लास वेगास में नेवादा विश्वविद्यालय में गोलीबारी

अमेरिका के लास वेगास शहर में स्थित नेवादा विश्वविद्यालय के परिसर में बुधवार को गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल होने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लास वेगास पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर की मौत हो गई है। लास वेगास शहर के पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि संदिग्ध को काबू कर लिया गया है और उसकी मौत हो चुकी है। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया। वहीं, वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस ने कहा कि हम लास वेगास की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर
 

9 of 11
Karanchi Arshi mall Fire - फोटो : सोशल मीडिया
कराची में अर्शी मॉल में लगी भीषण आग

पाकिस्तान के कराची शहर में बुधवार को एक बड़े शॉपिंग मॉल में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को कराची के फेडरल बी एरिया में आयशा मंजिल के पास स्थित अर्शी शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस और बचाव सेवाओं के अनुसार, आग लगने के बाद मॉल के अंदर फंसे सैकड़ों लोगों को बचा लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
 

10 of 11
केदारनाथ हेली सर्विस - फोटो : अमर उजाला
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले काशी से अयोध्या तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही काशी से अयोध्या के बीच हवाई सफर की शुरुआत हो जाएगी। 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नमो घाट और यहां बनकर तैयार तीन हेलिपोर्ट के लोकार्पण के बाद उड़ान सेवा को भी हरी झंडी मिल जाएगी। इसके लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर काशी दर्शन के साथ अयोध्या और प्रयागराज हवाई मार्ग से भी जुड़ जाएंगे। हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत होने के साथ काशी से अयोध्या की 220 किलोमीटर की दूरी महज 40 मिनट में पूरी होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
थाइलैंड से वाया मणिपुर भारत में पहुंच रहे हैं मादक पदार्थ

दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो छात्रों सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक छात्र नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय का बीबीए का पूर्व छात्र लक्ष्य भाटिया है, जबकि दूसरा दिल्ली स्थित सूरजमल इंस्टीट्यूट से बीबीए कर रहा है। आरोपी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद व गुरुग्राम समेत अन्य जगहों के शैक्षणिक संस्थानों में मादक पदार्थ बेचते थे। ग्राहकों से संपर्क का माध्यम सोशल मीडिया प्लेटफार्म था। देश में मादक पदार्थ थाइलैंड से मंगाकर खेप मणिपुर से उत्तर भारत के राज्यों में पहुंचती थी। अपराध शाखा के आरोपियों के कब्जे से 48 किलोग्राम गांजा, 15 ग्राम एमडीएमए व 1,200 ग्राम जैविक गांजा बरामद किया है। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें