फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी आज सांसदों-कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, 'तिरंगा मार्च' निकालेंगे विपक्षी सांसद

Thu, 06 Apr 2023 07:01 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारतीय जनता पार्टी आज (छह अप्रैल) अपना स्थापना दिवस मनाएगी। स्थापना दिवस पर एक सप्ताह के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिनमें सेवा को प्रमुखता दी जाएगी। साथ ही पीएम मोदी आज सांसदों-कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं गुरुवार बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही का आखिरी दिन है।  अब गुरुवार को कई विपक्षी दलों के सांसद संसद से विजय चौक तक 'तिरंगा मार्च' निकालेंगे और मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) आज अपनी ताजा मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कहा जा रहा है कि आरबीआई रेपो दर में फिर 0.25 फीसदी की वृद्धि कर सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम मोदी आज सांसदों-कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
भारतीय जनता पार्टी आज (छह अप्रैल) अपना स्थापना दिवस मनाएगी। स्थापना दिवस पर एक सप्ताह के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिनमें सेवा को प्रमुखता दी जाएगी। पार्टी इस दौरान केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 12
विपक्ष के नेताओं की बैठक - फोटो : ANI
आज संसद से विजय चौक तक 'तिरंगा मार्च' निकालेंगे विपक्षी सांसद
गुरुवार बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही का आखिरी दिन है। वहीं अब गुरुवार को कई विपक्षी दलों के सांसद संसद से विजय चौक तक 'तिरंगा मार्च' निकालेंगे और मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार के रवैये के कारण सत्र कथित रूप से धुल गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
RBI - फोटो : सोशल मीडिया
आज मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा आरबीआई
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) आज अपनी ताजा मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कहा जा रहा है कि आरबीआई रेपो दर में फिर 0.25 फीसदी की वृद्धि कर सकता है। फरवरी में हुई एमपीसी बैठक में रेपो दर को 0.25 फीसदी बढ़ाकर 6.50 फीसदी किया गया था। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

5 of 12
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI
राष्ट्रपति मुर्मू का असम दौरा आज से
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से असम के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वह दोपहर को काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने जीप की सफारी करेंगी और यहां भारत में हाथी संरक्षण पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

6 of 12
सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला
सत्येंद्र जैन की जमानत पर आज आ सकता है हाईकोर्ट का फैसला
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज अपना आदेश सुनाने वाला है। जानकारी के अनुसार मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता जैन की जमानत याचिका पर 6 अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट अपना आदेश सुना सकता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
अतीक अहमद और राजू पाल - फोटो : अमर उजाला
राजू पाल की हत्या के समय क्रॉस फायरिंग में अब्दुल कवि को लगी थी गोली
राजू पाल हत्याकांड में 18 साल से फरार आरोपी अब्दुल कवि के सरेंडर के बाद एक बड़े रहस्य से पर्दा उठा है। हत्याकांड की जांच करने वाले तीसरे विवेचक इंस्पेक्टर एचएस राय ने लिख दिया था कि इस नाम का कोई शख्स है ही नहीं। हालांकि चौथे विवेचनाधिकारी ने बाकायदा उसका नाम, पता और फोटो केस डायरी में दर्ज किया था। अब्दुल कवि को सीबीसीआईडी और सीबीआई ने भी वांटेड घोषित किया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 12
deepak pahal - फोटो : अमर उजाला
टिल्लू गिरोह को कमजोर करने के लिए बॉक्सर ने की थी बिल्डर अमित की हत्या
स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर ने बिल्डर अमित गुप्ता हत्याकांड मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। बॉक्सर ने बताया कि अमित की हत्या टिल्लू ताजपुरिया गिरोह को पूरी तरह कमजोर करने के लिए की गई थी। टिल्लू व गिरोह के सदस्यों की अमित वित्तीय सहायता कर रहा था। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू-कश्मीर: जमात ने देश विरोधी गतिविधि के खिलाफ धन जुटाने के लिए बनाया ट्रस्ट, चार के खिलाफ चार्जशीट
टेरर फंडिंग के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हिजबुल आतंकी समेत चार लोगों के खिलाफ विशेष अदालत में बुधवार को चार्जशीट पेश की है। इनमें पाकिस्तान का रहने वाला हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी मुश्ताक अहमद मीर, जमात- ए- इस्लामिया का मुखिया अब्दुल हमीद गेनेई भी शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

10 of 12
संयुक्त राष्ट्र में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : Twitter/S Jaishankar
संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के लिए चुना गया भारत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बड़ी सफलता मिली है। भारत कड़े मुकाबले में चार साल की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के लिए चुना गया है। भारत को यह कामयाबी तब मिली है, जबकि चीन और दक्षिण कोरिया अभी भी एशिया प्रशांत श्रेणी से शेष सीट से निर्वाचित होने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
प्री-स्कूल में घुसकर व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से बच्चों पर किया हमला
दक्षिणी ब्राजील में 25 वर्षीय व्यक्ति ने प्री-स्कूल में घुसकर कुल्हाड़ी जैसे हथियार से चार बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सांता कैटरिना राज्य में यह घटना हुई। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
taiwan president - फोटो : Twitter
ताइवान की राष्ट्रपति ने अमेरिकी स्पीकर मैकार्थी से की मुलाकात
ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने कैलिफोर्निया में बुधवार को अमेरिकी सदन के स्पीकर केविन मैकार्थी से मुलाकात की है। हालांकि चीन ने ताइवान को धमकी दी थी कि अगर राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन अमेरिका की स्पीकर से मिलतीं है तो उसके लिए सही नहीं होगा। यह पहली बार है जब ताइवान के राष्ट्रपति अमेरिकी धरती पर यूएस हाउस के स्पीकर से मिले।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें