मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (NEET PG 2023) आज देशभर में आयोजित की जा रही है। सुबह नौ बजे से परीक्षा शुरू होगी। वहीं पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अचानक हलचल बढ़ गई है। चीन की किसी भी हिमाकत को रोकने के लिए गलवां घाटी में तैनात जवान घोड़ों और खच्चरों से सीमाई इलाकों का सर्वे कर रहे हैं। साथ ही आज नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा नई दिल्ली में भाजपा हाईकमान से मिलेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...