फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया-भारत की भिड़ंत; बजट से जुड़े वेबिनार में शामिल होंगे पीएम, सुर्खियां

Tue, 04 Mar 2025 06:16 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चैंपियंस ट्रॉफी में अजेय भारतीय टीम का आज ऑस्ट्रेलिया की टीम से मुकाबला होगा। दूसरी ओर पीएम मोदी तीन बजट के बाद होने वाले वेबिनार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भाग लेंगे। मौसम विभाग ने आने वाले तीन से चार दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी और पंजाब में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। पढ़िए देश-दुनिया की अहम खबरें...।
विज्ञापन
1 of 11
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
चैंपियंस ट्रॉफी में अजेय भारतीय टीम का आज ऑस्ट्रेलिया की टीम से मुकाबला होगा। इसी कंगारू टीम ने 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत का विश्व विजेता बनने का सपना तोड़ा था और एक बार फिर रोहित शर्मा की सेना का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। दूसरी ओर पीएम मोदी तीन बजट के बाद होने वाले वेबिनार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भाग लेंगे। यह वेबिनार एमएसएमई को विकास का इंजन, निर्माण, निर्यात एवं परमाणु ऊर्जा मिशन और नियामक सुधार, निवेश व ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विषयों पर केंद्रित होंगे। इसके अलावा, मौसम विभाग ने आने वाले तीन से चार दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी और पंजाब में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में निचले से ऊपरी स्तरों पर जारी है, जिसके कारण मौसम में बदलाव आएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
क्या सेमीफाइनल में भी चार स्पिनरों के साथ उतरेगा भारत, हेड-मैक्सवेल का कौन बनेगा तोड़?
चैंपियंस ट्रॉफी में मंगलवार को भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा जिसके खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में उसका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ। भारत के लिए इस मैच में सबसे बड़ी चुनौती ट्रेविस हेड को रोकने की होगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
बजट बाद के वेबिनार में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 12:30 बजे तीन बजट के बाद होने वाले वेबिनार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भाग लेंगे। वेबिनार सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के नेताओं और व्यापार विशेषज्ञों के लिए भारत की औद्योगिक, व्यापारिक और ऊर्जा रणनीतियों पर चर्चा का मंच प्रदान करेंगे। इनमें बजट में घोषित योजनाओं के क्रियान्वयन, निवेश सुविधा और तकनीकी अपनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने के आसार - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी, पंजाब में ओलावृष्टि की चेतावनी
मौसम विभाग ने आने वाले तीन से चार दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी और पंजाब में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। जम्मू -कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात, भारी बारिश व जमकर बर्फबारी होने के आसार हैं। इन राज्यों में 70 मिमी या उससे अधिक बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
अरिंदम बागची। - फोटो : X/@IndiaUNGeneva
भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख की टिप्पणी को बताया बेबुनियाद
भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क के उन बयानों को बेबुनिया और अतार्किक करार दिया है, जिसमें उन्होंने मणिपुर और कश्मीर का जिक्र किया गया था। जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत अरिंदम बागची ने सोमवार को कहा कि ये टिप्पणियां वास्तविकताओं से कोसों दूर हैं। इनमें चुनिंदा मामलों को उछालने की कोशिश की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
कनाडा और मैक्सिको पर आज से लगेगा टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि मंगलवार से कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लग जाएगा। इसमें देरी की कोई गुंजाइश नहीं है। ट्रंप के एलान के बाद उत्तर अमेरिकी व्यापार युद्ध की आशंका फिर से बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
हिमानी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हिमानी हत्याकांड: हत्या से लेकर शव ठिकाने लगाने तक की पूरी कहानी
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो हिमानी की हत्या ब्लाइंड मर्डर केस था। परिजन की ओर से भी संदेह नहीं जताया गया तो पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लिया। उसकी लोकेशन सचिन के मोबाइल के साथ मिली। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
बाइडन बनाम ट्रंप - फोटो : Amar Ujala
यूक्रेन को आर्थिक मदद देने पर ट्रंप का बाइडन पर हमला
रूस के खिलाफ युद्ध के दौरान यूक्रेन की आर्थिक मदद करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर हमला बोला। ट्रंप ने कहा कि बाइडन ने बहुत ही मूर्खतापूर्ण तरीके से एक देश को लड़ने के लिए 350 बिलियन डॉलर दे दिए। इसके बदले हमें कुछ नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बीड सरपंच देशमुख से की गई थी मारपीट, चार्जशीट में बड़ा खुलासा
महाराष्ट्र के बीड के सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। चार्जशीट में पुलिस ने कहा कि सरपंच संतोष देशमुख को प्रताड़ित किए जाने के दौरान आरोपियों ने 15 वीडियो रिकॉर्ड किए और आठ तस्वीरें खींची थीं। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
भाजपा नेता पर जानलेवा हमला - फोटो : वीडियो ग्रैब
भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, ब्लॉक प्रमुख के पति सहित 13 पर आरोप
बसपा सरकार में राज्यमंत्री रहे और वर्तमान में भाजपा नेता सतीश पाल पर जानलेवा हमला किया गया और उनके सरकारी गनर की कार्बाइन तथा प्राइवेट गनर से रायफल छीनने का प्रयास किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
डॉल्फिन - फोटो : अमर उजाला
देश में 6300 से अधिक डॉल्फिन, जानें अन्य राज्यों का हाल
देश की नदियों में डॉल्फिन का पहला सर्वे जारी हुआ है। इसके मुताबिक देश में गंगा, ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी तंत्र में 6324 डॉल्फिन हैं और इनमें सबसे अधिक 2,397 उत्तर प्रदेश में हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें