भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 2024 के लोकसभा चुनाव में चुनौती देने के लिए बने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की दो दिवसीय बैठक आज से मुंबई में होगी। वहीं, अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत ‘आजादी का नया तराना प्रतियोगिता’ का थीम सॉन्ग ‘गौरव गाथा’ बृहस्पतिवार शाम पांच बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, उच्चतम न्यायालय गुरुवार को फिर से उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जिनमें 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो से सामूहिक दुष्कर्म और उसके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के सभी 11 दोषियों को दी गई छूट को चुनौती दी गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
Opposition Alliance.
- फोटो : Amar Ujala
मुंबई में 'इंडिया' की दो दिवसीय बैठक आज
भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 2024 के लोकसभा चुनाव में चुनौती देने के लिए बने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की दो दिवसीय बैठक आज से मुंबई में होगी। इसमें इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन के संयोजक का नाम तय करने के अलावा समन्वय समिति का गठन किए जाने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
'आजादी का नया तराना'
- फोटो : Amar Ujala
'मां तुझे प्रणाम' का थीम सॉन्ग 'गौरव गाथा' आज होगा लॉन्च
अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत ‘आजादी का नया तराना प्रतियोगिता’ का थीम सॉन्ग ‘गौरव गाथा’ बृहस्पतिवार शाम पांच बजे लॉन्च किया जाएगा। इसका प्रसारण अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और अमर उजाला काव्य के फेसबुक पेज पर होगा। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
उच्चतम न्यायालय गुरुवार को फिर से उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जिनमें 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो से सामूहिक दुष्कर्म और उसके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के सभी 11 दोषियों को दी गई छूट को चुनौती दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
भवारना में झुग्गियां जलकर राख।
- फोटो : संवाद
रामबन की अस्थायी झोपड़ियों में लगी आग
बुधवार देर शाम हथौड़ा ढोक में आग लगने की एक घटना में तीन लोगों (एक मां और उसकी दो बेटियां) की जलकर मौत हो गई। वहीं एक महिला समेत दो लोग झुलस गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम रामबन जिले के उखराल तहसील के पंचायत बिंगरा के हामेर गली, ढोक में अस्थायी झोपड़ियों के एक समूह में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
Justin Trudeau (फाइल फोटो)
जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे कनाडा के पीएम ट्रूडो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 9 से 10 सितंबर तक नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत का दौरा करेंगे। नई दिल्ली यात्रा से पहले, ट्रूडो आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया और उसके बाद द्विपक्षीय यात्रा के लिए सिंगापुर जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
kremlin residence
- फोटो : Mabetex Group
प्रिगोझिन की मौत को क्रेमलिन ने बताया पूर्व निर्धारित खलनायक कृत्य
रूसी भाड़े के सैनिकों के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की प्लेन क्रैश में मौत हो गई है। क्रेमलिन ने इस घटना को पूर्व निर्धारित खलनायक कृत्य बताया है। क्रेमलिन का कहना है कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। बुधवार को राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
नीरज चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
नीरज चोपड़ा बोले- विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए बोली लगाने को तैयार भारत
ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने बुधवार को ज्यूरिख में दावा किया कि भारत 2027 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए बोली लगाएगा। डायमंड लीग मीट की पूर्व संध्या पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 2027 में विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी की भारत की संभावना के बारे में पूछे जाने पर नीरज ने कहा, "भारत बोली लगाने जा रहा है। मैं फैंस अनुरोध करूंगा और उम्मीद है कि भारी क्षमता में उस टूर्नामेंट को देखने आएंगे।" पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
youtube
- फोटो : amarujala
यूट्यूब ने भारत में 19 लाख से अधिक वीडियो हटाए
वीडियो स्ट्रीमिंग मंच यूट्यूब ने इस साल जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान भारत में सामुदायिक मानदंडों के उल्लंघन पर 19 लाख से अधिक वीडियो हटाए हैं। यह आंकड़ा किसी भी अन्य देश में हटाए गए वीडियो के मुकाबले अधिक है। यूट्यूब की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
जी-7 सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : पीटीआई
इडालिया तूफान के कारण 1000 उड़ानें रद्द
अमेरिका के कई इलाके फिलहाल तूफान से बेहाल हैं। इडालिया तूफान अमेरिका के बिग बेंड क्षेत्र में पहुंच गया है। इस वजह से अमेरिका की 1000 से अधिक उड़ानें रद्द हो गईं हैं। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, इडालिया अब कमजोर पड़ा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र और दिल्ली सरकार को आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट ने बिना लाइसेंस ऑनलाइन दवा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है। अदालत ने केंद्र से ऑनलाइन दवाओं की गैरकानूनी बिक्री पर छह हफ्ते के भीतर अपना रुख भी स्पष्ट करने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी। पढ़ें पूरी खबर