चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांचवीं बार चैंपियन बन गई है। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। इस जीत के साथ चेन्नई के मुंबई के सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वहीं, भाजपा मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज (30 मई) से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान भी चलाएगी। साथ ही अमित शाह का आज चुराचादंपुर जाने का कार्यक्रम है। चार दिवसीय यात्रा के दौरान गृह मंत्री मणिपुर में शांति बहाली के लिए विभिन्न जगहों का दौरा करेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…