फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज कर्नाटक के मुल्की में गरजेंगे पीएम मोदी, बकिंघम पैलेस के बाहर से शख्स गिरफ्तार, पढ़ें अहम खबरें

Wed, 03 May 2023 06:58 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सुबह 9.30 बजे दक्षिण कन्नड़ के मुल्की के कोलनाड में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं बकिंघम पैलेस के बाहर एक शख्स को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, व्यक्ति को महल के पास कुछ संदिग्ध फेंकने पर पकड़ा है। साथ ही मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार मई के महीने में उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 12
कर्नाटक में पीएम मोदी - फोटो : Agency
आज मुल्की में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को होने वाले मतदान को लेकर पीएम मोदी जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सुबह 9.30 बजे दक्षिण कन्नड़ के मुल्की के कोलनाड में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 12
बकिंघम पैलेस - फोटो : Pixabay
बकिंघम पैलेस के बाहर से एक शख्स गिरफ्तार
बकिंघम पैलेस के बाहर एक शख्स को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, व्यक्ति को महल के पास कुछ संदिग्ध फेंकने पर पकड़ा है। लंदन में बकिंघम पैलेस के गेट के पास पहुंचने के बाद अधिकारियों ने मंगलवार शाम करीब सात बजे उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत में 15 तक सामान्य से कम रह सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार मई के महीने में उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। 15 मई तक उत्तर भारत में तापमान समान्य से नीचे बने रहने की संभावना है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
चारों धामों में बर्फबारी का अलर्ट, आज स्थगित रहेगी केदारनाथ यात्रा
मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए बुधवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। ऋषिकेश, श्रीनगर से ही यात्रा को रोक दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने यात्रियों से खराब मौसम को देखते हुए सहयोग की अपील की है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
मंदी - फोटो : अमर उजाला
इस साल आ सकती है वैश्विक मंदी    
तमाम अनिश्चितताओं के बीच दुनियाभर के अर्थशास्त्रियों का मानना है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था इस साल मंदी की चपेट में आ सकती है। हालांकि, दुनियाभर में आपूर्ति व्यवस्था में हो रहे बदलाव से भारत व उसके जैसी अर्थव्यवस्था वाले देशों को लाभ होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
अलीरेजा अकबरी (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया
ईरान के रक्षा उपमंत्री थे ब्रिटेन के जासूस, 15 साल दीं खुफिया जानकारी
ईरान में फांसी पर लटकाए गए पूर्व रक्षा उपमंत्री अली रजा अकबरी ब्रिटेन के लिए जासूसी कर रहे थे। ईरानी अिधकारियों ने यह दावा किया है। जासूसी के लिए उन्हें ब्रिटिश हैंडलर ने 24 लाख डॉलर का भुगतान किया था। बता दें कि अकबरी को जनवरी में ही फांसी दी गई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
पाकिस्तान में जल्द होगा चुनाव का एलान
 पाकिस्तान की गठबंधन सरकार और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान पार्टी के बीच प्रांतीय और संघीय चुनाव के समय को लेकर गतिरोध खत्म करने के लिए मंगलवार रात तीसरे और अहम दौर की बातचीत शुरू हुई। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
जोशीमठ में बोल्डर के नीचे आई दरारें - फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ के मुद्दे पर दिल्ली में बैठक आज
उत्तराखंड में चमोली जिले के जोशीमठ में भूधंसाव प्रभावित क्षेत्र के लोगों को शीघ्र राहत मिल सकती है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को नई दिल्ली में बैठक आयोजित की गई है। संभव है कि इस बैठक में जोशीमठ पुनर्निर्माण के लिए राहत पैकेज पर कोई फैसला हो जाए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सीएमआईई का दावा: देश में बेरोजगारी बढ़कर चार माह के शीर्ष पर
देश में बेरोजगारी दर अप्रैल, 2023 में बढ़कर चार महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई। हालांकि, शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर में गिरावट आई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
गो फर्स्ट एयर - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी कंपनी की वजह से गंभीर संकट में घिरी गो फर्स्ट, दो विमानों से शुरू हुई थी कंपनी
अमेरिकी कंपनी एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) ने मध्यस्थता फैसले का पालन किया होता तो वाडिया समूह की एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट गंभीर संकट में नहीं फंसती। सिंगापुर मध्यस्थता अदालत ने पीएंडडब्ल्यू को आदेश दिया था कि वह 27 अप्रैल तक कम से कम 10 अतिरिक्त लीज इंजन और दिसंबर 2023 तक प्रतिमाह अन्य 10 अतिरिक्त लीज इंजन कंपनी को देने के लिए सभी उचित कदम उठाए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आतंकी हमले का इनपुट, जम्मू से पठानकोट तक रेड अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान एक बार फिर घुसपैठ करवाने और सुरक्षा संस्थानों को निशाना बनाने की फिराक में है। यह इनपुट सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगे हैं। इसके बाद पठानकोट से लेकर जम्मू के रतनूचक तक रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें