राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्थित हनुमान मंदिर से चलेगी और दोपहर में गाजियाबाद में दाखिल होगी। यूपी में दो दिन की यात्रा में राहुल गांधी तीन लोकसभा व छह विधानसभा को साधेंगे। वहीं, उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में पारा लुढ़कने से ठंड बढ़ गई है। इन इलाकों में अगले तीन-चार दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहेगा। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। कोविड महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद यहां इसका आयोजन किया जा रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
आज यूपी में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा
2 of 12
भारत जोड़ो यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्थित हनुमान मंदिर से चलेगी और दोपहर में गाजियाबाद में दाखिल होगी। यूपी में दो दिन की यात्रा में राहुल गांधी तीन लोकसभा व छह विधानसभा को साधेंगे। गाजियाबाद के रास्ते यह यात्रा पश्चिम के ही कुछ जिलों से गुजरेगी, लेकिन पूरे प्रदेश से लोगों को बुलाया गया है। कांग्रेस ने पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं और छोटे दलों के प्रतिनिधियों को भी यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया है। कांग्रेस का प्रयास है कि यात्रा के जरिए अपनी ताकत दिखाने के साथ ही विपक्षी एकता का अवसर भी इसे बनाया जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर.
विज्ञापन
पारा लुढ़कने से और बढ़ी ठंड
3 of 12
पारा लुढ़कने से और बढ़ी ठंड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में पारा लुढ़कने से ठंड बढ़ गई है। इन इलाकों में अगले तीन-चार दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में तो ठिठुरन महसूस की गई। मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को तापमान में कुछ और गिरावट की संभावना जताई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के बठिंडा में फिर तापमान में गिरावट आई है और यह 0.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हरियाणा के मंडकोला में सबसे कम माइन 1.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन आज
4 of 12
108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन
- फोटो : Twitter@bjp4 india
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। कोविड महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद यहां इसका आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व भारतीय विज्ञान कांग्रेस (आईएससी) का आयोजन जनवरी 2020 में बंगलूरू में किया गया था। आईएससी का पांच दिवसीय 108वां सत्र राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में होगा। करीब दो दशकों में शायद यह पहला मौका होगा, जब प्रधानमंत्री अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते इस आयोजन में सशरीर मौजूद नहीं होंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर.
विज्ञापन
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज आज से
5 of 12
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज आज से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका की टीमें 2023 में पहली बार मैदान पर उतरेंगी। टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा अनफिट होने के कारण इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। वह वनडे सीरीज से वापसी करेंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर.
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव
6 of 12
वंदे भारत एक्सप्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
पश्चिम बंगाल में हाल ही शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा लौट रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए। मालदा जिले के कुमारगंज के पास यह घटना हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, पत्थर लगने से ट्रेन के C-13 कोच के गेट के शीशे में दरार आ गई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर.
विज्ञापन
राहुल को मिला राम जन्मभूमि के पुजारी का समर्थन
7 of 12
आचार्य सत्येंद्र दास।
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को राम जन्मभूमि के पुजारी का भी समर्थन मिला है। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने सोमवार को राहुल को पत्र भेजकर भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पत्र में उन्होंने लिखा है कि आपकी जो यह देश जोड़ने की यात्रा है वह पूर्ण हो। जो लक्ष्य लेकर आप चल रहे हैं उसमें आपको सफलता मिले। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर.
संत सिद्धेश्वर स्वामीजी का निधन
8 of 12
Siddeshwara Swamiji
- फोटो : सोशल मीडिया
कर्नाटक के विजयपुर जिले में स्थित ज्ञानयोगाश्रम के प्रसिद्ध संत सिद्धेश्वर स्वामीजी का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। विजयपुर के उपायुक्त विजय महंतेश दानमनवा ने बताया कि स्वामीजी ने सोमवार शाम आश्रम में अंतिम सांस ली। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर.
नए साल की शुरुआत के साथ ही मंदी की आहट तेज होने लगी है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भी विपरीत हालात और वित्तीय अनिश्चितता के वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को लेकर आगाह किया है। आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टलीना जॉर्जीवा ने कहा कि अमेरिका, चीन और यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्था में नरमी की आशंका के कारण 2022 के मुकाबले नया साल यानी 2023 ज्यादा कठिन होगा। इस साल दुनिया की एक तिहाई अर्थव्यवस्था मंदी के भंवर में फंस जाएगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर.
इमरान खान का बाजवा पर फिर हमला
10 of 12
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान।
- फोटो : ANI
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा पर हमला बोला है। सोमवार को लाहौर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष खान ने कहा कि जनरल बाजवा ने पिछले साल अविश्वास प्रस्ताव के जरिए संवैधानिक पद से हटाने से पहले उनकी आखिरी बैठक के दौरान उन्हें 'प्लेबॉय' कहा था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर.
ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए एक स्व-नियामकीय तंत्र
11 of 12
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए एक स्व-नियामकीय तंत्र बनाने के साथ भारत में उनके पते और खिलाड़ियों के अनिवार्य सत्यापन का प्रस्ताव रखा है। सोमवार को प्रकाशित ऑनलाइन गेमिंग नियमों के मसौदे के मुताबिक, इन कंपनियों को नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों के दायरे में लाया जाएगा। ये नियम सोशल मीडिया कंपनियों के लिए 2021 में जारी किए गए थे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर.
कोरोना वायरस महामारी की नई लहर की आशंका के बीच भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) ने सोमवार को बुलेटि जारी किया, जिसमें कहा गया है कि भारत में कोविड-19 का ओमिक्रॉन वैरिएंट और इसका उप-स्वरूप 'XBB' अभी भी मौजूद है। बुलेटिन के मुताबिक, कोरोना वायरस के BA.2.75 और BA.2.10 वैरिएंट भी मौजूद हैं, लेकिन इनका प्रभाव काफी कम है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर.