कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'मोदी सरनेम' टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ अदालत में अपील करने के लिए आज सूरत आएंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को एक बयान जारी कर यह जानकार दी। साथ ही विपक्ष के कई शीर्ष नेता आज दिल्ली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के मंच पर जुटेंगे। वे यहां सामाजिक न्याय को लेकर आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...