फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पूर्वोत्तर में मूसलाधार बारिश से 27 मौतें, उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी; देश-दुनिया की अहम खबरें

Wed, 29 May 2024 07:38 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top News: पूर्वोत्तर में मूसलाधार बारिश से 27 मौतें, उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी, देश-दुनिया की अहम खबरें
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चक्रवात रेमल के बाद मूसलाधार बारिश, तूफान और भूस्खलन ने पूर्वोत्तर भारत में हाहाकार मचा दिया। अब तक 27 लोगों की मौत की खबर है। कई लोग लापता हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं दूसरी ओर, उत्तर भारत प्रचंड गर्मी का सामना कर रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 50 डिग्री के पास पहुंच गया। उधर, सियासी दलों ने लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए चुनावी प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा चार राज्यों में हुंकार भरेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
गर्मी से बचाव कर अपने गंतव्य को जाते हुए - फोटो : एजेंसी
मौसम: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी, दिल्ली में तापमान 50 डिग्री के पास 
आसमान से बरसती आग से उत्तर भारत उबलने लगा है। राजस्थान के चूरू में पारा 50 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है। अन्य शहरों में भी तापमान 48-49 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। दिल्ली में भी पारा 50 डिग्री को छूने की ओर है। वहीं, यूपी के झांसी में दिन का पारा 49 डिग्री रहा। आगरा में तापमान 48.6 आैर वाराणसी में 47.6 डिग्री रहा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
मूसलाधार बारिश के बाद आइजोल जिले में पत्थरों की खदान ढही - फोटो : पीटीआई
मूसलाधार बारिश-भूस्खलन से पूर्वोत्तर भारत में 27 की मौत
पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और भूस्खलन के कारण कई लोगों की मौत हुई है। कई लापता हैं। ऐसे में संख्या बढ़ने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। असम में चक्रवात 'रेमल' के बाद तेज हवा के साथ भारी बारिश होने से मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हुई। जबकि 18 घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल) - फोटो : एएनआई
चुनाव प्रचार: पीएम मोदी, शाह और नड्डा चार राज्यों में भरेंगे हुंकार
एक जून को सातवें चरण के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में सुबह 11 बजे से रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री ओडिशा रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी ओडिशा के मयूरभंज में दोपहर एक बजे से मयूरभंज में चुनावी रैली होगी। इसके बाद बालासोर में ढाई बजे से चुनावी जनसभा होगी। ओडिशा के केंद्रापाड़ा में साढ़े चार बजे से भाजपा की रैली होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक
NCDC की चिंताजनक रिपोर्ट: जूनोटिक रोग साल में 29 बार आबादी तक पहुंचे
आबादी क्षेत्र से जंगलों की दूरी जैसे-जैसे कम हो रही है जानवरों से इन्सानों में फैलने वाले संक्रमण यानी जूनोटिक रोगों का दायरा भी बढ़ रहा है। अब तक देश के 29 राज्य इन बीमारियों की चपेट में आए हैं। पहली बार 2023 में एक साल में 29 बार अलग-अलग बैक्टीरिया आबादी तक पहुंचे हैं, जिनमें स्क्रब टाइफस संक्रमण आम रहा। राजस्थान और यूपी में इसके सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी  - फोटो : एएनआई
West Asia: दक्षिण गाजा के रफाह से तीन हफ्ते में 10 लाख से अधिक विस्थापित
इस्राइल ने अमेरिकी चेतावनी और वैश्विक आलोचना को दरकिनार करते हुए मंगलवार को रफाह के सिटी सेंटर पर कब्जा कर लिया। लंबे समय से अमेरिका सहित तमाम देश इस्राइल को राफा से दूर रहने की चेतावनी दे रहे थे, लेकिन सोमवार को एक कैंप पर हवाई हमले के बाद मंगलवार को राफा के सिटी सेंटर पर इस्राइल टैंक पहुंच गए। इसके साथ ही राफा के अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार को जमीनी और हवाई दोहरी कार्रवाई में 20 फलस्तीनियों की मौत हुई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
दिल्ली में पानी की किल्लत - फोटो : एएनआई
दिल्ली में पानी के लिए हाहाकार : मंत्री ने कहा- अब एक ही बार होगी सप्लाई
गर्मी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में जल संकट भी गहरा गया है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। इसे देखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि जिन इलाकों में दिन में दो बार पानी आता है, वहां अब एक बार आएगा। बचे पानी को उन इलाकों में दिया जाएगा, जहां पानी नहीं आ रहा है। साथ में सरकार ने अपील की है कि दिल्लीवासी अपनी कारों को खुली पाइपों से न धोएं और टंकियों से पानी ओवर फ्लो होने बचाएं। पानी के दुरुपयोग पर पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
खेत में कटी रखी फसल - फोटो : अमर उजाला
यूपी: रियल इस्टेट कारोबारी बने 100 किसानों ने की 25 करोड़ से अधिक की कर चोरी, अब नोटिस 
कानपुर में खेतिहर जमीन को आवासीय में बदलवाकर किसान छोटे-छोटे प्लॉट बनाकर बेच रहे हैं। इससे करोड़ों रुपये की कमाई तो कर रहे हैं, लेकिन सरकार को कर नहीं दे रहे हैं। कानपुर रीजन के आगरा में ऐसा मामला पकड़ में आने के बाद विभाग ने कानपुर शहर में भी जांच कराई, तो बड़ा खेल पकड़ में आया। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
RBSE 10th, 12th result 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
आज शाम में जारी होंगे राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे प्रशासक महेश चंद्र शर्मा द्वारा आज शाम 5:00 बजे जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रवेशिका का परिणाम भी आज जारी हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
शाहजहां शेख पर ED टीम की हत्या की साजिश का आरोप, CBI का पहला आरोप-पत्र दायर
संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमले के मामले में सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शाहजहां शेख, उसके भाई और पांच अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश में आरोपपत्र दाखिल किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क - फोटो : एएनआई
उपलब्धि: एलन मस्क की एआई स्टार्टअप ने निवेशकों से जुटाए 6 अरब डॉलर
एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्टार्टअप एक्सएआई ने 24 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर 6 अरब डॉलर (करीब 50,000 करोड़ रुपये) की पूंजी जुटाई है। यह ए, बी या सी फंडिंग राउंड में निवेशकों से जुटाई गई अब तक की सर्वाधिक रकम है। इसका इस्तेमाल ओपन एआई के प्रभुत्व को चुनौती देने के लिए किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें