फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-1 का होगा प्रक्षेपण, असम के लिए वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

Mon, 29 May 2023 07:07 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
‘नाविक’ से लैस होकर जवान और सशक्त व घातक होंगे। अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) से नेविगेशन सैटेलाइट ‘नाविक’ एनवीएस-1 को सोमवार को सुबह 10:42 बजे  प्रक्षेपित करेगा। वहीं देश के अलग हिस्सों में शुरू होने के बाद पूर्वोत्तर राज्य असम को भी सोमवार को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिल जाएगी। साथ ही हिमाचल, उत्तराखंड के साथ ही पूरे दिल्ली-एनसीआर के इलाके में सोमवार और मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
आज नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-1 का होगा प्रक्षेपण
‘नाविक’ से लैस होकर जवान और सशक्त व घातक होंगे। अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) से नेविगेशन सैटेलाइट ‘नाविक’ एनवीएस-1 को सोमवार को सुबह 10:42 बजे  प्रक्षेपित करेगा। यह सैटेलाइट खासकर सशस्त्र बलों को मजबूत करने और नौवहन सेवाओं की निगरानी के लिए बनाया गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

 
विज्ञापन

3 of 11
पीएम मोदी - फोटो : Social Media
असम के लिए पहली वंदे भारत को आज हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी
देश के अलग हिस्सों में शुरू होने के बाद पूर्वोत्तर राज्य असम को भी सोमवार को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिल जाएगी। एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर के लोगों के लिए आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असम के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
बारिश - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आज और कल बारिश के आसार
हिमाचल, उत्तराखंड के साथ ही पूरे दिल्ली-एनसीआर के इलाके में सोमवार और मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। खास तौर पर हिमाचल में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 29 मई को हिमाचल में निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
आज मणिपुर पहुंचेंगे शाह, हिंसा प्रभावित क्षेत्र का करेंगे दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करेंगे। गृहमंत्री जातीय संघर्षों का समाधान खोजने के लिए तीन दिनों तक राज्य में रहेंगे। इससे पहले अमित शाह ने मणिपुर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और वादा किया कि समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
साक्षी मलिक, विनेश फोगट और बजरंग पूनिया की पुलिस से हाथापाई
दिल्ली पुलिस ने पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के साथ-साथ आयोजकों और उनके समर्थकों के खिलाफ दंगा करने तथा सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने के आरोप में रविवार को एफआईआर दर्ज की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
बारिश के साथ ओलावृष्टि। - फोटो : अमर उजाला
आज बिगड़ेगा मौसम, छह जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज (सोमवार) बारिश व ओलावृष्टि की आशंका है। जबकि, मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश और गर्जना हो सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 11
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल गांधी आज जाएंगे अमेरिका
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को रविवार को नया पासपोर्ट मिल गया। स्थानीय अदालत के अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किए जाने के दो दिन बाद गांधी को सामान्य पासपोर्ट जारी किया है, जो तीन साल तक वैध रहेगा। राहुल सोमवार को अमेरिका के लिए रवाना होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
पॉलिथीन मुक्त जम्मू के लिए रैली आज, कई स्कूलों के बच्चे होंगे शामिल.. लेंगे शपथ
पॉलिथीन मुक्त जम्मू के लिए सोमवार को परेड मैदान से रैली निकाली जाएगी। पदयात्रा की शक्ल में यह रैली हरि सिंह पार्क पहुंचकर समाप्त होगी। अमर उजाला तथा जम्मू नगर निगम की ओर से यह अभियान 24 अप्रैल को शुरू किया गया था। अब तक 20 हजार से अधिक छात्र इस अभियान का हिस्सा बन चुके हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन - फोटो : Social Media
रेसेप तैयप एर्दोगन ने जीता राष्ट्रपति चुनाव
तुर्किये में निवर्तमान राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन फिर से राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। रविवार को चुनाव के दूसरे दौर में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कमाल कलचदारलू को करीब चार फीसदी मतों के अंतर से हरा दिया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
अहमदाबाद में दर्शकों को मिली निराशा, बारिश के कारण नहीं हो सका फाइनल
आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार (28 मई) को बारिश के कारण नहीं हो सका। अब चैंपियन का फैसला सोमवार को रिजर्व डे पर होगा। रविवार को लगातार बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका। बारिश ने स्टेडियम को तालाब में तब्दील कर दिया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें