लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच सियासी दलों का प्रचार तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जहां उत्तर कर्नाटक में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी और इटावा में जनसभा करेंगे। उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में बंद होने के चलते दिल्ली मेयर चुनाव टल सकता है। दरअसल, पीठासीन अधिकारी किसे नाम करना है, इसके लिए मुख्यमंत्री का सुझाव जरूरी है। वहीं, रायबरेली सीट से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के नाम पर मुहर लग सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...