शशांक ने मैदान पर आने के बाद खुद को स्थिर करने के लिए समय नहीं लिया, बल्कि मैदान पर आते ही बड़े शॉट खेले। इससे बेयरस्टो पर से दबाव हट गया। 262 रन के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं है, लेकिन शशांक ने शांत रहकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
आईपीएल 2024 में कई नए कीर्तिमान रचे जा रहे हैं। सबसे बड़े स्कोर से लेकर सबसे बड़े चेज तक, पिछले सभी रिकॉर्ड टूट चुके हैं। शुक्रवार को पंजाब किंग्स ने इस सीजन के 42वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रन चेज कर डाले। यह सिर्फ आईपीएल नहीं, बल्कि टी20 इतिहास का भी सबसे बड़ा चेज रहा। पंजाब के लिए जहां जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद पर आठ चौके और नौ छक्के की मदद से नाबाद 108 रन की तूफानी पारी खेली, वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 54 रन बनाकर इसकी नींव रखी। हालांकि, सबसे मुश्किल काम 32 साल के शशांक सिंह ने किया। उन्होंने पंजाब की टीम को फिनिशिंग टच दिया। मैदान पर आते ही शशांक ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने 28 गेंद में दो चौके और आठ छक्के की मदद से नाबाद 68 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
2 of 6
शशांक सिंह
- फोटो : IPL
शशांक ने मैच फिनिशर का रोल निभाया
शशांक ने मैदान पर आने के बाद खुद को स्थिर करने के लिए समय नहीं लिया, बल्कि मैदान पर आते ही बड़े शॉट खेले। इससे बेयरस्टो पर से दबाव हट गया। 262 रन के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं है, लेकिन शशांक ने कूल रहकर अपनी टीम को जीत दिलाई। यह इस सीजन में पहली बार नहीं है जब शशांक ने पंजाब को अपनी शानदार बल्लेबाजी से जीत दिलाई है।
इससे पहले भी वह कई मुश्किल मौकों पर मैदान पर टिके रहकर शानदार अंदाज में फिनिश किया है। इस सीजन शशांक शानदार फॉर्म में दिखे हैं और उन्होंने आशुतोष के साथ मिलकर अपने मैच फिनिशिंग रोल के बखूबी निभाया है। शशांक और आशुतोष को इस सीजन की खोज माना जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
शशांक सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
गलती से बने थे टीम का हिस्सा
शशांक सिंह का बल्ला इस सीजन खूब बोल रहा है। वह अनकैप्ड हैं और इस सीजन से पहले आईपीएल में उनका कोई खास रिकॉर्ड भी नहीं रहा है। उन्हें कुछ एक मौके मिले, जिसे वह भुना नहीं सके। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत करते रहे और अपने प्रदर्शन से सभी फ्रेंचाइजी को मुंहतोड़ जवाब दिया है। वह अनकैप्ड हैं और उन्हें इस सीजन के लिए हुए ऑक्शन में भी काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी।
शशांक वही बल्लेबाज हैं जिन्हें आईपीएल 2024 की नीलामी के दौरान पंजाब किंग्स ने गलती से खरीद लिया था। आईपीएल की नीलामी के दौरान टीम की मालकिन प्रीति जिंटा और नेस वाडिया ने उन पर बोली लगाई और बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा। हालांकि, तुरंत ही नेस और प्रीति ने नीलामकर्ता से उन्हें वापस करने की मांग की और कहा कि गलती से उन्होंने शशांक को खरीदा है। उस समय शशांक पर क्या बीती होगी, यह वही जानते हैं।
नीलामी में एक और शशांक थे जिनकी उम्र 19 वर्ष थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने भूल से छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को टीम का हिस्सा बना लिया। बाद में इस पर विवाद हुआ। हालांकि, नीलामी के अगले दिन ही पंजाब ने बयान जारी करते हुए कहा था कि उन्होंने सही शशांक को खरीदा है। अब हुआ जो भी हो, लेकिन इस 32 वर्षीय शशांक ने अपनी जबरदस्त पारी से टीम मैनेजमेंट को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उनकी बल्लेबाजी इतनी जबरदस्त रही है कि प्रीति जिंटा भावुक हो गईं और उन्होंने शशांक के लिए एक पोस्ट तक लिख दिया।
4 of 6
शशांक सिंह
- फोटो : IPL
अपनी बल्लेबाजी से दिया मुंहतोड़ जवाब
शशांक इससे पहले 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद, 2019-21 तक राजस्थान रॉयल्स और 2017 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। शशांक ने प्रोफेशनल क्रिकेट की शुरुआत मुंबई की नामी लीग कांगा लीग से की थी और वहां उन्हें लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज के रूप में जाना जाता था। शशांक शुरू से अनओर्थोडॉक्स शॉट लगाने में माहिर हैं। चाहे वह स्कूप हो या रिवर्स स्कूप या फिर अपर कट, शशांक हर शॉट लगा सकते हैं। हालांकि, उनकी इस क्षमता को घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम नहीं भुना पाई।
घरेलू टूर्नामेंट्स में उन्हें मुश्किल से मुंबई की टीम में मौका मिलता था। एक मैच में उन्हें मौका दिया गया और फिर अगले तीन सीजन से बाहर कर दिया गया। ऐसे में परेशान होकर शशांक पुड्डुचेरी चले गए और वहां से 2018-19 में घरेलू टूर्नामेंट खेला। इसके बाद वह छत्तीसगढ़ गए और इस टीम के लिए तीनों प्रारूप में खेले। नसीब देखिए, शशांक ने एक घरेलू टूर्नामेंट के मैच में छत्तीसगढ़ की मुंबई पर जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 2023-24 सीजन में वह उभर कर सामने आए और एक लिस्ट-ए मैच में 150+ रन बनाने और पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए। उन्होंने ऐसा छत्तीसगढ़ के लिए खेलते हुए मणिपुर के खिलाफ किया था।
विज्ञापन
5 of 6
शशांक सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में शशांक का प्रदर्शन
शशांक के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने इस लीग में 2022 में 10 मैच खेले थे। इसके अलावा इस सीजन अब तक नौ मैच खेला है। आईपीएल में कुल 19 मैच में वह 41.50 की औसत और 173.82 के स्ट्राइक रेट से 332 रन बना चुके हैं। उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाया है। इस लीग में वह कुल मिलाकर 24 चौके और 22 छक्के लगा चुके हैं। इस सीजन तो शशांक अलग ही फॉर्म में दिखे हैं। आईपीएल 2024 में शशांक नौ पारियों में 65.75 की औसत और 182.63 के स्ट्राइक रेट से 263 रन बना चुके हैं। इस सीजन उन्होंने 19 चौके और 18 छक्के लगाए हैं। 2022 (सनराइजर्स हैदराबाद) में 10 मैचों शशांक सिर्फ 69 रन बना पाए थे।
घरेलू क्रिकेट में शशांक का प्रदर्शन
शशांक के घरेलू रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने प्रथम श्रेणी के 21 मैचों में 31.77 की औसत से 858 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 30 लिस्ट-ए मैचों में 41.08 की औसत से 986 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 109.55 का रहा है। इनमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 64 टी20 मैचों में 145.79 के स्ट्राइक रेट से 987 रन भी बनाए हैं। इनमें सात अर्धशतक शामिल हैं। वह प्रथम श्रेणी में 12, लिस्ट-ए में 33 और टी20 में 15 विकेट भी ले चुके हैं।