फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज, कर्नाटक कैबिनेट का होगा विस्तार, 24 MLA बनेंगे मंत्री

Sat, 27 May 2023 07:43 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की आज होने वाली बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाग नहीं लेने का एलान किया है। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। पहले कैबिनेट विस्तार में 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका में दिवाली पर संघीय अवकाश घोषित करने के लिए यूएस कांग्रेस (संसद) में विधेयक पेश किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Social Media
पीएम की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज; ममता, केजरीवाल समेत चार सीएम ने किया किनारा
नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की आज होने वाली बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाग नहीं लेने का एलान किया है। इनमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया। - फोटो : सोशल मीडिया
कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार आज, 24 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। पहले कैबिनेट विस्तार में 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। कर्नाटक के मंत्री के एच मुनियप्पा ने शुक्रवार को कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार दोपहर को होगा और विभागों का बंटवारा भी शाम तक हो जाएगा। 
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
यूएस कैपिटल बिल्डिंग - फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी की यात्रा से पहले अमेरिका का बड़ा कदम, दिवाली पर अवकाश घोषित करने के लिए संसद में विधेयक पेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका में दिवाली पर संघीय अवकाश घोषित करने के लिए यूएस कांग्रेस (संसद) में विधेयक पेश किया गया है। अमेरिका की महिला सांसद ग्रेस मेंग (Grace Meng) ने शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में दिवाली दिवस विधेयक पेश किया। उनके इस कदम का देशभर के विभिन्न समुदायों ने स्वागत किया है। अगर दिवाली दिवस विधेयक कांग्रेस से पारित हो जाता है तो राष्ट्रपति से इसे मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा और दिवाली अमेरिका में 12वीं संघीय छुट्टी हो जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
दिल्ली में बारिश। - फोटो : ANI
दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह बारिश हुई। बिजली चमकने के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलीं। आंधी-बारिश और गहरे बादलों के कारण सड़कों पर दृश्यता भी कम है। आंधी और तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से उड़ानें भी प्रभावित होने की खबर है। दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से जारी एडवायजरी में यात्रियों को अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी लेने की सलाह दी गई है। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : एएनआई
Modi Govt 9 Years: अमित शाह आज राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का करेंगे उद्घाटन
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ साल' पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आज उद्घाटन करेंगे। अमित शाह शनिवार को दूरदर्शन द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
New Parliament of India - फोटो : Social Media
नए संसद भवन का उद्घाटन कल, दिल्ली की सभी सीमाएं रहेंगी सील, ट्रैफिक एडवाजरी जारी
नए संसद भवन के उद्घाटन पर विपक्षी दलों के विरोध के चलते दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। उद्घाटन कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था उसी तरह होगी, जैसे 26 जनवरी और 15 अगस्त को होती है। 28 मई की सुबह से दिल्ली की सभी सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। जरूरी वाहन को छोड़कर किसी भी वाहन को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
बॉम्बे हाईकोर्ट। - फोटो : सोशल मीडिया
पांच हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, चार दिनों के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट के CJ बने जस्टिस धानुका
केंद्रीय कानून मंत्रालय ने पांच न्यायाधीशों को विभिन्न उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया है, जिनमें से एक 30 मई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने बताया कि बॉम्बे हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय विजयकुमार गंगापुरवाला को मद्रास हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जबकि जस्टिस देवकीनंदन धानुका को बॉम्बे हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जस्टिस धानुका वर्तमान में बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं। वह 30 मई को 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो जाएंगे और प्रभावी रूप से उनका कार्यकाल मात्र चार दिनों का होगा।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
चीता (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
चीतों की मौत से चिंतित केंद्र ने पुनर्वास के लिए बनाई समिति
मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीते और शावकों की मौत को देखते हुए, केंद्र सरकार ने एक समिति का गठन किया है। इस चीता पुनर्वास परियोजना की प्रगति की समीक्षा और निगरानी अब यह 11 सदस्यीय समिति करेगी।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में कच्चा मकान गिरने से तीन भाइयों की मौत
किश्तवाड़ जिले के नागसेनी तहसील के दूरदराज के गांव पुलर में एक कच्चा मकान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों सगे भाई हैं और जन्म से ही नेत्रहीन हैं। दूसरे कमरे में सो रही पत्नी व दो बेटियां सुरक्षित हैं। उनके पिता अश्वनी कुमार जम्मू में मजदूरी करते हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस। - फोटो : अमर उजाला
गुजरात ने पांच बार की चैंपियन मुंबई को किया बाहर, फाइनल में धोनी की चेन्नई से मुकाबला
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने लगातार दूसरे सीजन में कमाल कर दिखाया है। गत चैंपियन गुजरात ने पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंय को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। हार्दिक की टीम ने पिछली बार राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार फाइनल में उसके सामने चार बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स होगी। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें