फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: बिहार भाजपा-कांग्रेस ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक, एनसीसी कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

Sat, 27 Jan 2024 07:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बिहार में सियासी उठक पटक के बीच भाजपा ने आज अपने सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है। पार्टी का कहना है कि लोकसभा चुनाव आने वाले हैं, इसी की तैयारी के लिए बैठक बुलाई गई है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:30 बजे दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन की मांग एक बार फिर बढ़ गई है। इस बीच शुक्रवार रात महाराष्ट्र सरकार आंदोलन प्रमुख मनोज जरांगे की मांगों के संबंध में एक मसौदा अध्यादेश ले आई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
CONGRESS BJP FLAG

बिहार भाजपा-कांग्रेस ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक
बिहार में सियासी उठक पटक के बीच भाजपा ने आज अपने सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है। पार्टी का कहना है कि लोकसभा चुनाव आने वाले हैं, इसी की तैयारी के लिए बैठक बुलाई गई है। बिहार भाजपा प्रमुख ने बताया कि आम चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जदयू के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे स्तर ऐसी किसी बात पर चर्चा नहीं हुई है। हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बताया कि राजनीति में कोई भी दरवाजा कभी बंद नहीं होता। जरूरत के अनुसार हर दरवाजों को खोला जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : X/BJP4India

प्रधानमंत्री मोदी आज एनसीसी पीएम रैली को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:30 बजे दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि 2,200 से अधिक एनसीसी कैडेट और 24 देशों के युवा कैडेट इस वर्ष की रैली का हिस्सा होंगे। रैली में 'अमृत काल की एनसीसी' थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा, जिसमें युवा पीढ़ी के योगदान और सशक्तिकरण को प्रदर्शित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
एकनाथ शिंदे और मनोज जरांगे - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज जरांगे की भूख हड़ताल की चेतावनी से अलर्ट हुए सीएम
महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन की मांग एक बार फिर बढ़ गई है। इस बीच शुक्रवार रात महाराष्ट्र सरकार आंदोलन प्रमुख मनोज जरांगे की मांगों के संबंध में एक मसौदा अध्यादेश ले आई है। सीएम कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जरांगे की मांगों पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की और देर रात कार्यकर्ताओं से मुलाकात के लिए एक मसौदा अध्यादेश के साथ प्रतिनिधिमंडल भेजा है। बता दें, हजारों समर्थकों के साथ जरांगे ने नवी मुंबई में डेरा डाल दिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : social media

आईसीजे के फैसले को बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया अपमानजनक
अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले के बाद इस्राइल ने अदालत की आलोचना की। इस्राइल ने फैसले को अपमानजनक बताया है। इस्राइल ने कमस खाई है कि देश की सुरक्षा के लिए जो भी आवश्यक है, वह किया जाएगा। बता दें, दक्षिण अफ्रीका ने गाजा में इस्राइल के हमलों को नरसंहार बताते हुए अदालत का रुख किया था। अफ्रीका ने अदालत से अनुरोध किया था कि जल्द से जल्द गाजा में जारी इस्राइली हमलों पर रोक लगाई जाए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों - फोटो : एएनआई

मोदी-मैक्रों ने की हमास के हमले की निंदा
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने लाल सागर सहित मध्यपूर्व के संघर्ष और विस्तार की संभावन पर गंभीर चिंता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने लाल सागर में स्वतंत्रता को बरकरार रखने और अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने का आह्वान किया। मोदी-मैक्रों ने इस्राइल-हमास युद्ध के साथ-साथ रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चिंता जाहिर की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव ने कहा- कांग्रेस पर छोटे दलों को साथ लेकर चलने की बड़ी जिम्मेदारी
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पर छोटे दलों को साथ लेकर चलने की 'बड़ी जिम्मेदारी' है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी ने (अकेले) लड़ने की बात कही है, इसलिए कांग्रेस को उन्हें मनाना चाहिए क्योंकि छोटे दलों को साथ लेकर चलना कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

आईएएस के बाद अब बिहार में आईपीएस का एकमुश्त तबादला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की महागठबंधन सरकार स्थिर है या अस्थिर, यह शनिवार को फाइनल होने की उम्मीद है। इस बीच शुक्रवार की शाम पहले आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी हुआ और फिर रात होते-होते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया। इस आदेश के साथ कई जिलों के एसपी बदल गए हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग की तैयारी को देखते हुए सरकार अंतिम तौर पर तबादला आदेश जारी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
शाहदरा में एक इमारत में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

शाहदरा में एक इमारत में लगी आग
दिल्ली के शाहदरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां राम नगर में एक इमारत में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। मामले की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घायलों को उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास जंगल में लगी आग
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास जंगल में आग लगने से शुक्रवार रात कई बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आग कल शाम जिले के बालनोई और कृष्णागती सेक्टरों में लगी। इसके बाद सेना, स्थानीय लोगों और वन अधिकारियों को इस पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

अदन की खाड़ी में हूती ने अमेरिकी-ब्रिटिश जहाज को बनाया निशाना
हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर अदन की खाड़ी पर अमेरिकी युद्धपोत पर हमला कर दिया। इसी के साथ हूतियों ने एक ब्रिटिश जहाज पर भी हमला कर दिया। बता दें, इस्राइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद से यमन के हूती विद्रोही सक्रिय हो गए हैं। इस वजह से समुद्री हमलों में इजाफा हो गया है। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें