लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान का समापन हो चुका है। इस चरण में 88 सीटों के लिए शुक्रवार शाम छह बजे तक 68.49% मतदान हुआ। सात राज्यों में मतदान प्रतिशत 70 फीसदी से अधिक रहा। वहीं, आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में बैठक होगी। इसमें अमेठी-रायबरेली सीट पर उम्मीदवार का फैसला हो सकता है। उधर, मणिपुर में सीआरपीएफ के जवानों पर हुआ है, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...