प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (26 जुलाई) दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र (आईईसीसी) परिसर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वहीं, संसद में जारी गतिरोध के बीच 26 विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' ने मोदी सरकार के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। इसके अलावा, 24वें करगिल विजय दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। युद्ध स्मारक को अंतिम रूप दे दिया गया है। वर्ष 1999 में आज ही के दिन भारत ने दुनिया के सबसे दुर्गम युद्ध क्षेत्रों में एक द्रास में पाकिस्तान को खदेड़ कर कारगिल युद्ध में जीत हासिल की थी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...