फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: राजधानी में ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, तुनिशा सुसाइड मामले में को-स्टार शीजान गिरफ्तार

Sun, 25 Dec 2022 06:26 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली में रविवार को क्रिसमस की धूम के बीच सर्दी का चार डिग्री का करंट लग सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 25 व 26 दिसंबर के लिए सर्द दिन व शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अलीबाबा सीरियल की अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के सुसाइड की खबर से लोग सन्न रह गए हैं, वहीं अब इस मामले में अब एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे होने शुरू हो गए हैं। एक्ट्रेस के अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या मामले को स्टार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही पांचवें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का शंखनाद रविवार को सुबह नौ बजे हो जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
शीत लहर के रूप में कहर बरपाने लगीं। - फोटो : अमर उजाला
आज से लग सकता है चार डिग्री का करंट
दिल्ली में रविवार को क्रिसमस की धूम के बीच सर्दी का चार डिग्री का करंट लग सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 25 व 26 दिसंबर के लिए सर्द दिन व शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जाएगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
तुनिशा के को-स्टार शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
अलीबाबा सीरियल की अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के सुसाइड की खबर से लोग सन्न रह गए हैं, वहीं अब इस मामले में अब एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे होने शुरू हो गए हैं। एक्ट्रेस ने टीवी सेट पर ही अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ के कार्यक्रम का शुभारंभ आज
पांचवें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का शंखनाद रविवार को सुबह नौ बजे हो जाएगा। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की ओर से कार्यक्रम उद्घाटन के बाद देश के नामी ज्योतिषी आम लोगों को निशुल्क परामर्श देंगे। ग्राफिक एरा डीम्ड विवि क्लेमेंटटाउन में होने वाले ज्योतिष महाकुंभ में रविवार को निशुल्क परामर्श का मौका मिलेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

5 of 11
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला
अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध, लॉकडाउन की जरूरत नहीं
कोरोना के नए स्वरूप को लेकर लोगों की चिंताओं के बीच विशेषज्ञों ने शनिवार को कहा कि मौजूदा हालात में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध या लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं हैं। हालांकि निगरानी बढ़ाने के साथ ही हर तरह से सतर्क रहना होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
रविशंकर प्रसाद - फोटो : Twitter@Bjp4india
रविशंकर ने राहुल पर साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने राजनीतिक सत्ता गंवाने पर ‘तल्खी’ (कड़वाहट) रखी और इसे छिपाने के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान ‘मोहब्बत’ की बात कर रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
ऋषि सुनक - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस पर आश्रय स्थल में पहुंचे पीएम ऋषि सुनक
दुनियाभर में क्रिसमस खूब धूमधाम से मनाया जा रहा है। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने एक खास अंदाज में क्रिसमस मनाया। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक आश्रय स्थल का दौरा किया यहां उन्होंने लोगों को खुद अपने हाथों से भोजन परोसा। लेकिन इस बीच एक शख्स से वह बातचीत करते हैं, जिस वजह से उनकी आलोचना की जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी - फोटो : ANI
पार्टी के गढ़ रहे इलाकों में राहुल की धमक
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस के खिसके परंपरागत वोट बैंक को साधने में पूरी ताकत लगाई। करीब 22 किमी लंबे रास्ते में सड़क के दोनों तरफ खड़े मुस्लिम समुदाय व गरीब तबके के लोगों और युवाओं-बच्चों को उन्होंने पास बुलाकर बातचीत की। काफिला बेशक सात विधानसभा क्षेत्रों से गुजरा, लेकिन उन्होंने पूरी दिल्ली को यात्रा का संदेश देने का प्रयास किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ। - फोटो : ANI
नकदी संकट से जूझ रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान इन दिनों नकदी संकट से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए विकास वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करने से परहेज किया है। जिसके परिणामस्वरूप विकास में गिरावट आई। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
Afghan women and girls - फोटो : अमर उजाला
अफगानिस्तान में एक और तालिबानी फरमान
लड़कियों की विश्वविद्यालय शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने के बाद अफगानिस्तान की सरकार ने एक और तालिबानी  फरमान जारी किया है। दरअसल, समाचार एजेंसी एएनआई ने रॉयटर्स के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान के तालिबान संचालित प्रशासन ने शनिवार को सभी स्थानीय और विदेशी गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को महिला कर्मचारियों को काम पर आने से रोकने का आदेश दिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
भारतीय सेना के जवान.. - फोटो : ani
आर्मी के जवानों ने दो नागरिकों की बचाई जान
भारतीय सेना के जवानों ने आज लद्दाख के खारदुंगला टॉप के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए दो नागरिकों को समय पर निकाला। दोनों नागरिकों को सेना के जवानों ने समय पर चिकित्सा सहायता दी। वहीं भारतीय सेना(फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स) ने कहा कि उनका वाहन भी लद्दाख पुलिस के साथ मिलकर में बरामद किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें