प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
हाईजैकर्स ने जारी किया जहाज हाईजैकिंग का वीडियो
यमन के हूती विद्रोहियों ने जहाज के अपहरण की एक वीडियो जारी की। वीडियो के साथ विद्रोहियों ने संदेश दिया कि जब तक इस्राइल गाजा में युद्ध पर रोक नहीं लगा देता, तब तक वे ऐसे ही जहाजों का अपहरण करते रहेंगे। बता दें, एक दिन पहले विद्रोहियों ने दक्षिण सागर में इस्राइल के एक जहाज का अपहरण कर लिया था, जिसके बाद इस्राइल ने साफ किया कि जहाज में एक भी इस्राइली नागरिक नहीं है। बता दें, जहाज भारत की ओर जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर