भारत के लिए पहले मैच में लोकेश राहुल ने शानदार पारी खेली थी और आखिरी मैच में भी वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इस बीच मोहम्मद शमी और विराट कोहली ने कई मैच जिताए।
वनडे विश्व कप 2023 खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, लेकिन इस टूर्नामेंट को भारतीय टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए याद रखा जाएगा। भारत ने लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम नौ मैच जीतकर चैंपियन बन गई। भारत के लिए इस विश्व कप में सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खासकर मोहम्मद शमी और विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। यहां हम भारत के सभी 11 मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
लोकेश राहुल ने की शुरुआत
2 of 12
लोकेश राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ था। गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने कंगारू टीम को 199 रन पर समेट दिया। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने दो रन पर तीन विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर खाता खोले बिना आउट हो गए। ऐसे में विराट कोहली और लोकेश राहुल ने 165 रन की साझेदारी कर भारत को छह विकेट से जीत दिलाई। कोहली 85 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, राहुल 97 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
रोहित की कप्तानी पारी
3 of 12
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत का दूसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ था। इस मैच में भी गेंदबाजों ने कमाल किया और अफगान टीम को 272 रन पर रोक दिया। पिच बल्लेबाजी के लिए आसान थी और रोहित शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 131 रन बनाए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। विराट ने नाबाद 55 रन की पारी खेली। शतकीय पारी के लिए रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पाकिस्तान के खिलाफ चमके बुमराह
4 of 12
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में भारत का तीसरा मैच पाकिस्तान के साथ था। इस अहम मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की। भारत ने पाकिस्तान को 191 रन पर समेट दिया और तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शार्दुल ठाकुर को छोड़ सभी भारतीय गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए। हालांकि, बुमराह ने एक मेडन ओवर करते हुए सिर्फ 19 रन दिए। उन्होंने मोहम्मद रिजवान और शादाब खान के विकेट लिए। इस वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाफ कोहली का शतक
5 of 12
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
चौथे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। पहले गेंदबाजों ने बांग्लादेश की टीम को 256 रन पर रोका। इसके बाद विराट कोहली के शतक और शुभमन गिल के अर्धशतक ने भारत को सात विकेट से जीत दिला दी। नाबाद 103 रन बनाने के लिए विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी का कमाल
6 of 12
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत का पांचवां मैच न्यूजीलैंड के साथ था। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 273 रन बनाए। मिचेल के 130 रन और रचिन के 75 रन के चलते कीवी टीम विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन शमी ने पांच विकेट लेकर इस टीम को 300 रन तक भी नहीं पहुंचने दिया। इसके बाद रोहित, विराट और जडेजा ने भारत को चार विकेट से जीत दिला दी। पांच विकेट लेने वाले शमी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ रोहित की बेहतरीन पारी
7 of 12
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 229 रन बनाए। इस मुकाबले में पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल थी और इंग्लैंड की टीम 129 रन पर सिमट गई। भारत ने 100 रन से मैच जीता। रोहित शर्मा ने इस मुश्किल पिच 87 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
श्रीलंका पर बरपा शमी का कहर
8 of 12
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ भारत ने एशिया कप फाइनल वाला प्रदर्शन दोहराया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 357 रन बनाए। शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर शतक से चूके। वहीं, जवाब में भारत ने श्रीलंका को 55 रन पर समेट दिया। सिराज ने तीन और शमी ने पांच विकेट लिए मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली का कमाल
9 of 12
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में भारत ने विराट के 101 और श्रेयस के 77 रन के दम पर 326 रन बनाए और अफ्रीकी टीम को 83 रन पर समेटकर 243 रन से जीत हासिल की। जडेजा ने पांच विकेट झटके, लेकिन शतकीय पारी के लिए विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच बने।
श्रेयस ने नीदरलैंड को धोया
10 of 12
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने आखिरी लीग मैच में भारत ने 410 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रोहित, गिल और कोहली ने अर्धशतक लगाए। वहीं, श्रेयस और राहुल ने शतकीय पारियां खेलीं। नीदरलैंड की टीम इसके जवाब में 250 रन बना पाई और 160 रन से मैच हार गई। 128 रन की नाबाद पारी के लिए श्रेयस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सेमीफाइनल में शमी का ऐतिहासिक प्रदर्शन
11 of 12
विकेट लेने के बाद मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारत ने 397 रन बना दिए। विराट और श्रेयस ने शतक बनाए। वहीं, गिल ने नाबाद 80 और रोहित ने 47 रन बनाए। इसके जवाब में कीवी टीम डेरिल मिचेल के शतक और केन विलियम्सन के 69 रन के दम पर अच्छी लड़ाई कर रही थी, लेकिन शमी ने सात विकेट लेकर भारत को 70 रन से जीत दिला दी। कातिलाना गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विश्व कप फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए। राहुल ने 66 और कोहली ने 54 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 137 रन बनाने वाले ट्रेविस हेड प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।