फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दिल्ली के वेलकम इलाके में गिरी पुरानी इमारत; कांग्रेस ने महाराष्ट्र की 12 सीटों पर तय किए उम्मीदवार

Thu, 21 Mar 2024 08:15 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक पुरानी बिल्डिंग गिरने की खबर है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने महाराष्ट्र से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए बैठक की। वहीं बदायूं में दो मासूम बच्चों की हत्या के आरोपी साजिद के एनकाउंटर की मजिस्ट्रियल जांच होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
दिल्ली में इमारत गिरी - फोटो : ANI
 दिल्ली के वेलकम इलाके में गिरी पुरानी इमारत

पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक पुरानी बिल्डिंग गिरने की खबर है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देर रात की है। पुलिस को 2.16 बजे घटना की सूचना मिली थी। पढें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
नाना पटोले - फोटो : facebook.com/NanaPatoleINC
कांग्रेस ने महाराष्ट्र में तय किए 12 उम्मीदवारों के नाम

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने महाराष्ट्र से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए बैठक की। इसके बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि 12 सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि कांग्रेस शेष सीटों को अंतिम रूप देने के लिए आज उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ बैठक करेगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश - फोटो : अमर उजाला
बदायूं डबल मर्डर में बड़ा अपडेट

बदायूं में दो मासूम बच्चों की हत्या के आरोपी साजिद के एनकाउंटर की मजिस्ट्रियल जांच होगी। डीएम मनोज कुमार ने एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच के लिए आदेश दिए हैं। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट से जांच कर 15 दिन में जांच आख्या मांगी है। उधर, इस हत्याकांड में नामजद साजिद के भाई जावेद का अब तक कोई पता नहीं चला है। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला
औरंगजेब से पीएम मोदी की तुलना करने पर भाजपा का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत पर पलटवार किया। पार्टी ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री पर इस तरह के हमलों का मुहतोड़ जवाब देगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
Assam DGP GP Singh - फोटो : अमर उजाला
'आतंकवाद के खिलाफ असम पुलिस की यह बड़ी कामयाबी'

असम पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने आईएसआईएस इंडिया प्रमुख हारिस फारूकी की गिरफ्तारी को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी करार दिया है। शीर्ष पुलिस अधिकारी सिंह ने बुधवार को कहा कि यह असम पुलिस की देश में हिंसक आतंकवाद का मुकाबला करने के राष्ट्रीय प्रयास में एक बड़ी सफलता है। अमर उजाला से बात करते हुए सिंह ने कहा, असम पुलिस की हरदम कोशिश रहती है कि प्रदेश हो या फिर राष्ट्र किसी भी हिस्से में आतंकवाद को पैर जमाने नहीं देना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
काशी के मणिकर्णिका (श्मशान) घाट पर भगवान शेकर की विचित्र होली...
 काशी में त्रिपुरारी के भाल लगा तीन पुरियों का गुलाल

तीन पुरियों (काशी, मथुरा, अयोध्या) का गुलाल त्रिपुरारी के भाल लगाकर काशीवासियों ने होली खेलने की अनुमति ली। भूतभावन शिव की नगरी काशी में रंगभरी एकादशी के साथ ही होली की मस्ती शुरू हो गई। मां गौरा के साथ जब काशीपुराधिपति गलियों में निकले तो हर-हर महादेव... के साथ ही जय श्रीराम... का जयघोष गूंजा। बुधवार को पूर्व महंत के आवास पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शिव-गौरा के गौना के ठीक पहले उनके साथ होली खेली। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
अमरनाथ गुफा की तरफ जाते बाबा के भक्त - फोटो : एजेंसी
इस बार 29 जून से शुरू हो सकती है अमरनाथ यात्रा

लोकसभा चुनाव के ठीक बाद अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस बार 52 दिन की यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी जो 2023 की 62 दिन की यात्रा से दस दिन कम होगी। राजभवन में बुधवार को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में यात्रा की तिथियों पर चर्चा की गई। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। पढें पूरी खबर

9 of 11
Rahul Gandhi with Mallikarjun Kharge and KC Venugopal - फोटो : Agency
झारखंड में विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे पर बनी सहमति

विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दलों के बीच झारखंड में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। सूत्रों के अनुसार, राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस सात सीटों पर और झामुमो पांच सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। अन्य में माले के साथ आईएमएल के प्रत्याशी मैदान में होंगे। बिहार में भी बात बनने का दावा राजद सांसद मनोज झा ने किया और कहा कि बातचीत सार्थक है और नतीजे जल्द सामने होंगे। वहीं, महाराष्ट्र प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी ने पेंच लगा दिया है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
जहरीली शराब से मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
संगरूर में जहरीली शराब पीने से सगे भाइयों समेत चार की मौत

पंजाब के संगरूर में दिड़बा के नजदीकी गांव गुज्जरां में बुधवार को जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति उपचाराधीन हैं। मरने वालों में दो व्यक्ति सगे भाई हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए हाई पावर कमेटी का गठन करके 72 घंटे में रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। वहीं, पुलिस ने गांव के ही दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

11 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
 यूपी में दो लाख से ज्यादा लाइसेंसी असलहे जमा

लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक दो लाख से अधिक लाइसेंसी असलहे जमा किए जा चुके हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि अब तक सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से कुल 20,86,614 प्रचार-प्रसार सामग्री हटाई गईं हैं। पुलिस ने 2,23,902 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के साथ 271 लाइसेंस जब्त किए हैं। इसके अलावा 3391 लाइसेंस निरस्त भी किए जा चुके हैं। निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 3,68,471 लोगों को पाबंद किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें