फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन आज से; यूपी के बदायूं में दो भाइयों की हत्या के बाद बवाल

Wed, 20 Mar 2024 08:13 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण के नामांकन के लिए आज अधिसूचना जारी होगी। इस चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। इन सीटों पर उम्मीदवार 27 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके अलावा बदायूं में मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर बाबा कॉलोनी में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं, पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प से इलाके में तनाव फैल गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...


 
विज्ञापन

2 of 11
election commission of india
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के लिए आज जारी होगी अधिसूचना

लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण के नामांकन के लिए आज अधिसूचना जारी होगी। इस चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। इन सीटों पर उम्मीदवार 27 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी और 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। बिहार में होली के चलते नामांकन पत्र 28 मार्च तक दाखिल किए जा सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बदायूं में दो सगे भाइयों की हत्या के बाद बवाल

बदायूं में मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर बाबा कॉलोनी में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी दूसरे समुदाय के होने से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने जाम लगाकर हंगामा करते हुए चार खोखों में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी साजिद को मौके से करीब दो किमी दूर शेखूपुर के जंगल में घेराबंदी मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
 

4 of 11
TMC-BJP clash - फोटो : सोशल मीडिया
बंगाल के कूचबिहार में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों में झड़प

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प से इलाके में तनाव फैल गया। उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने एक-दूसरे के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राजनीतिक संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
कांग्रेस - फोटो : social media
कांग्रेस ने तय किए 40 और नाम

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की आज फिर बैठक होगी, जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात की 45 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर दोबारा विचार-विमर्श होगा। लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के मंथन में जुटी कांग्रेस की सीईसी ने मंगलवार को 11 राज्यों की करीब 85 लोकसभा सीटों पर चर्चा की, लेकिन केवल 40 सीटों पर ही बात बन पाई। पार्टी इन नामों की घोषणा आज कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
चक्रव्यूह के पहले द्वार में पश्चिम से प्रवेश

पिछले दो लोकसभा चुनावों के नतीजे बताते हैं कि पश्चिम यूपी में उठी सियासी लहर पूरब तक फायदा देती है। जिस पार्टी का जैसा माहौल पश्चिम से बनना शुरू होता है, पूरब तक उसका जरूर असर दिखता है। इसलिए पश्चिम को साधने के लिए पार्टियां सबसे ज्यादा माथापच्ची करती हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
शोभा करांडलाजे - फोटो : ट्विटर
 रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में आलोचना के बाद केंद्रीय मंत्री ने वापस लिया बयान

बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। दरअसल, उन्होंने दावा किया था कि ब्लास्ट में शामिल संदिग्ध तमिलनाडु का रहने वाला है। भाजपा नेता ने दावा किया था कि बम बलास्ट के आरोपी तमिलनाडु के कृष्णागिरी जंगलों में प्रशिक्षित किए गए थे। केंद्रीय मंत्री की इस टिप्पणी की काफी आलोचना हो रही थी।  पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Uddhav Thackeray - फोटो : Social Media
मनसे प्रमुख की अमित शाह से मुलाकात पर उद्धव ने कसा तंज

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को एहसास हो गया है कि महाराष्ट्र में उन्हें केवल ठाकरे के नाम पर ही वोट मिल सकता है। इसलिए वे ठाकरे को चुराने की कोशिश कर रही है। दरअसल, उद्धव के चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
Benjamin Netanyahu - फोटो : Social Media
पीएम नेतन्याहू बोले- हमास के खात्मे के लिए राफा में जमीनी अभियान बढ़ाएंगे

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर साफ किया कि इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) राफा में जमीनी अभियान को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को भी इस बारे में जानकारी दे दी है। नेतन्याहू ने मंगलवार को विदेश और रक्षा समिति को बताया कि राफा में प्रवेश करने के मामले में अमेरिका के साथ हमारी असहमति है। गौरतलब है कि सात अक्तूबर से हमास और इस्राइल के बीच से युद्ध जारी है, जब हमास ने इस्राइल पर पांच हजार से अधिक मिसाइलें एक साथ दाग दी थीं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
बाबा अमरनाथ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
आज हो सकती है अमरनाथ यात्रा तिथियों की घोषणा

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के ठीक बाद अमरनाथ यात्रा का आगाज होगा। इस बार भी यात्रा की अवधि दो माह से अधिक रखने की तैयारी की जा रही है। राजभवन में अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बुधवार शाम को अहम बैठक प्रस्तावित है। इसमें यात्रा तिथियों की घोषणा की जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
राऊज एवेन्यू कोर्ट - फोटो : Social Media
विशेष जज एमके नागपाल का तबादला

दिल्ली शराब घोटाला मामले की सुनवाई कर रहे विशेष जज एमके नागपाल का तबादला हो गया है। उनकी जगह अब जज कावेरी बावेजा मामले की सुनवाई करेंगी, जिन्होंने आठ साल पहले उबर दुष्कर्म मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें