खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है। वहीं, इक्वाडोर में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप से अबतक 13 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने इक्वाडोर के तटीय गुयास क्षेत्र में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप की सूचना दी है। साथ ही उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। मौसम विभाग ने 19 व 20 मार्च को बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...