फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अमृतपाल भगोड़ा घोषित, पुलिस ने शुरू किया राज्य स्तरीय तलाशी अभियान, इक्वाडोर में भूकंप के तेज झटके

Sun, 19 Mar 2023 07:25 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है। वहीं, इक्वाडोर में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।  भूकंप से अबतक 13 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने इक्वाडोर के तटीय गुयास क्षेत्र में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप की सूचना दी है। साथ ही उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। मौसम विभाग ने 19 व 20 मार्च को बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
Amritpal Singh - फोटो : ANI
अमृतपाल भगोड़ा घोषित, पंजाब पुलिस ने शुरू किया राज्य स्तरीय तलाशी अभियान
खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है। उसकी दो कारों को जब्त करने के साथ ही उसके गनरों को पकड़ा है। उनके हथियारों की वैधता की जांच की जा रही है। जालंधर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के मुताबिक अमृतपाल सिंह को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस के जवान जुटे हुए हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
भूकंप। - फोटो : Amar Ujala
इक्वाडोर में भूकंप के तेज झटके, 13 लोगों की मौत
इक्वाडोर में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने इक्वाडोर के तटीय गुयास क्षेत्र में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप की सूचना दी है। न्यूज एजेंसी एपी ने बताया कि भूकंप ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर गुआयाकिल के आसपास के क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। भूकंप से अबतक 13 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। 
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
छाए बादल। - फोटो : पीटीआई
Weather Update: आज और कल बारिश-आंधी का येलो अलर्ट
उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। कई जगह हल्की से तेज बारिश हुई और कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। इस कारण से मौसम सुहावना हो गया और लोग गर्मी भूल गए। सुबह से शाम तक रुक-रुककर बारिश और तेज हवाओं ने तापमान को भी लुढ़का दिया और राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने 19 व 20 मार्च को बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क। - फोटो : ANI
ट्रंप ने किया गिरफ्तारी का दावा, मस्क बोले- ऐसा होता है, तो भारी जीत से फिर चुने जाएंगे राष्ट्रपति
टेस्ला और ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने दावा किया है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गिरफ्तार किए जाने पर भारी जीत के साथ उन्हें फिर से चुना जा सकता है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दावा किया है किया है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब में बवाल: अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी को पटरी से उतारने की कोशिश
पंजाब के लुधियाना में खालिस्तान समर्थकों ने शनिवार सुबह अमृतसर से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12014) को पटरी से उतारने की कोशिश की। शरारती तत्वों ने ब्यास के पास नदी के पुल नंबर 102 पर रेलवे ट्रैक के 10 से 15 पेंड्रोल क्लिप खोल दिए। पास ही एक खालिस्तानी झंडा लगा हुआ था। रेलवे की इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पटरी को ठीक किया।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
Vladimir Putin - फोटो : Reuters
गिरफ्तारी वारंट के बाद इस अंदाज में दिखे पुतिन, क्रीमिया का किया औचक दौरा
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के एक दिन बाद क्रीमिया का औचक दौरा किया। पुतिन ने यह दौरा क्रीमिया पर रूस के कब्जे की नौवीं वर्षगांठ पर किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने बताया कि पहले पुतिन के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन वह खुद मौके पर पहुंचे और सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा। - फोटो : facebook.com/raghavchadhaca
राघव चड्ढा का सनसनीखेज आरोप- आप विधायकों को भाजपा से मिल रही धमकी
आम आदमी पार्टी ने फीडबैक यूनिट के नाम पर पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दर्ज मामले में सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़े किए हैं। आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि फीडबैक यूनिट का मामला कल्पना पर आधारित है। यदि उपमुख्यमंत्री बड़े नेताओं की जासूसी कर रहे थे तो केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को पता क्यों नहीं चला। ऐसे अधिकारियों को निलंबित करना चाहिए। वहीं भाजपा पर आप विधायकों को खरीदकर सरकार गिराने का आरोप लगाया है।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
चिदंबरम ने कहा- भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मंद पड़ रही
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि भारत विकास कर रहा है, लेकिन क्रमिक तिमाही विकास दर गिर रही है और अर्थव्यवस्था की रफ्तार कम हो रही है। चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर गरीबों और अत्यंत गरीबों की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
अखिलेश बोले- लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दलों की भूमिका अहम
भारतीय जनता पार्टी देश में दो बार पीएम मोदी के नेतृत्व में अपनी सरकार बना चुकी है। पिछले आम चुनावों में देश की तमाम पार्टियों ने एक साथ भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ी लेकिन उनको मुंह की खानी पड़ी। वहीं अब अगले साल होने वाले लोकसभ चुनाव के लिए अलग-अलग चुनावी पार्टियां रणनीति बनाने में लग गई हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
लंदन में विरोध-प्रदर्शन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

अवैध माइग्रेशन बिल को लेकर लोगों में गुस्सा, पूरे ब्रिटेन में हो रहे विरोध-प्रदर्शन
ब्रिटेन में सरकार के 'अवैध माइग्रेशन बिल' के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। अनादोलु एजेंसी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को ब्रिटेन के कई शहरों में सरकार के अवैध माइग्रेशन बिल के खिलाफ मार्च निकाला। आयोजकों ने दावा किया कि प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए। मध्य लंदन में बीबीसी मुख्यालय के बाहर पोर्टलैंड प्लेस में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और "शरणार्थियों का यहां स्वागत है" जैसे नारे लगाए।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें