प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन करेंगे। वहीं, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का विधिवत कर्मकांड बृहस्पतिवार को गणेश पूजन के साथ शुरू हो गया। शुभ मुहूर्त में दोपहर 1:20 बजे गणेश, अंबिका और तीर्थ पूजा की गई। इसके अलावा, श्रीराममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के यज्ञ में हर कोई अपनी सामर्थ्य के अनुसार आहुति दे रहा है। उत्तर प्रदेश की 75 जिला जेलों में बंद कैदी और बंदी भी भगवान राम में अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...