फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आज, बुधवार को इस्राइल का दौरा करेंगे राष्ट्रपति बाइडन

Tue, 17 Oct 2023 07:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सुप्रीम कोर्ट समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी देने की मांग वाली याचिकाओं पर मंगलवार को फैसला सुनाएगा। सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 10 दिनों की सुनवाई के बाद 11 मई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके अलावा, इस्राइल-हमास युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को तेल अवीव का दौरा करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने यह जानकारी दी। वहीं, यूरोपीय देश बेल्जियम में संदिग्ध आतंकी हमला हो गया। संदिग्ध आतंकियों ने राजधानी ब्रसेल्स के मध्य इलाके में गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

क्या भारत में समलैंगिक विवाह को मिलेगी मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी देने की मांग वाली याचिकाओं पर मंगलवार को फैसला सुनाएगा। सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 10 दिनों की सुनवाई के बाद 11 मई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : ANI

अमेरिका राष्ट्रपति बाइडन कल करेंगे इस्राइल का दौरा
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को तेल अवीव का दौरा करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने यह जानकारी दी। मंगलवार तड़के तेल अवीव में मीडिया को संबोधित करते हुए ब्लिंकन ने कहा कि इस्राइल, मध्य पूर्व और दुनिया के लिए यह बेहद नाजुक क्षण है। इसको ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपति बाइडन बुधवार को इस्राइल का दौरा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
बेल्जियम पुलिस। - फोटो : Social Media

बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में फायरिंग
यूरोपीय देश बेल्जियम में संदिग्ध आतंकी हमला हो गया। संदिग्ध आतंकियों ने राजधानी ब्रसेल्स के मध्य इलाके में गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने घटना पर दुख जताया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
JP Nadda - फोटो : Social Media

दिल्ली में भाजपा की अहम बैठक आज
विभिन्न राज्यों में पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर कोर ग्रुप की बैठक बुलाने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को होने वाली बैठक में राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में आगामी चुनावों के लिए एक व्यापक योजना तैयार करने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
रैपिडएक्स ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

रैपिडएक्स ट्रेन के कॉरिडोर का उद्घाटन 20 को
देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन के कॉरिडोर का उद्घाटन 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबाबाद से करेंगे। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता खंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रधानमंत्री के हरी झंडी दिखाने के बाद से शुरू हो जाएगा। रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन में दुहाई तक का सफर करेंगे और इसके बाद वह वसुंधरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय हो जाने पर अब मंगलवार शाम तक एनसीआरटीसी की ओर से किराया दरें घोषित की जा सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
एचडीएफसी बैंक - फोटो : istock

सितंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक को 16811 करोड़ का लाभ
एचडीएफसी बैंक को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 16,811 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एचडीएफसी लि. के विलय के बाद बैंक ने पहली बार परिणाम जारी किया है। इस दौरान उसकी कुल आय एक साल पहले के 46,181 करोड़ से बढ़कर 78,406 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
शशि थरूर - फोटो : अमर उजाला

राहुल के अलावा कांग्रेस की तरफ से कौन बन सकता है प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। थरूर ने सोमवार को कहा कि अगर इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करता है तो कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे या फिर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में नामित कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

इस्राइल के समर्थन में आए ट्रंप
इस्राइल हमास युद्ध के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एलान किया कि अगर वे राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो हमास का समर्थन वाले प्रवासियों को अमेरिका आने से रोक दिया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि सार्वजनिक तौर पर हमास का समर्थन करने वाले अप्रवासियों को गिरफ्तार करेंगे और देश में हमास के समर्थन में होने वाले विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
डेनियल नोबोआ - फोटो : सोशल मीडिया

डेनिल नोबोआ बने इक्वाडोर के सबसे युवा राष्ट्रपति
देश के सबसे बड़े कारोबारी के बेटे डेनियल नोबोआ (35) ने अप्रत्याशित हिंसा के बीच हुए इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल कर ली है। चुनाव के दौरान हुई हिंसा में एक उम्मीदवार की मौत भी हो गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
बारिश - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट
पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में सोमवार को अचानक मौसम बदल गया। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी-बारिश हुई तो यूपी, पंजाब व हरियाणा समेत मैदानी इलाकों में बारिश हुई। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में दिनभर ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विज्ञानी सोमा सेन ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसकी वजह से पूरे क्षेत्र में बारिश और आंधी के आसार हैं। आने वाले दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें