फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: हैदराबाद की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, छह की मौत, आज से शुरू होगा दिल्ली का बजट सत्र

Fri, 17 Mar 2023 07:10 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सिकंदराबाद इलाके में एक बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में गुरुवार शाम आग लग गई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा। सबसे पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना का अभिभाषण होगा। इसमें सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। साथ ही पाकिस्तान की संघीय राजधानी पुलिस ने आतंकवाद से संबंधित तीन अलग-अलग मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान और उनके करीबी सहयोगी शाह महमूद कुरैशी सहित दर्जनों समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
Hyderabad Building Fire - फोटो : सोशल मीडिया
हैदराबाद की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, छह की मौत
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सिकंदराबाद इलाके में एक बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में गुरुवार शाम आग लग गई। इस घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा, लेकिन दम घुटने के कारण मौत होने की सबसे अधिक संभावना है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
दिल्ली विधानसभा। - फोटो : फाइल फोटो
LG के अभिभाषण से आज शुरू होगा दिल्ली का बजट सत्र
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा। सबसे पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना का अभिभाषण होगा। इसमें सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। वहीं, भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। 
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
इमरान खान। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
पाकिस्तान पुलिस ने इमरान खान और उनके करीबी कुरैशी के खिलाफ नए मामले दर्ज किए
पाकिस्तान की संघीय राजधानी पुलिस ने आतंकवाद से संबंधित तीन अलग-अलग मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान और उनके करीबी सहयोगी शाह महमूद कुरैशी सहित दर्जनों समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने यह सूचना दी।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
हैदराबाद में गुरुवार को शहर के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश हुई। - फोटो : ANI
बेमौसम बारिश की जद में देश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान
हिमालय में बनी चक्रवाती परिस्थितियों के चलते भारत के कई राज्यों में मौसम ने रुख बदला है। यूपी, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड में कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। साथ ही तेज आंधी भी चली। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
एनएसई-बीएसई ने अदाणी समूह को दी राहत, तीन कंपनियों को अल्पकालिक निगरानी से हटाया 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) से अदाणी समूह को थोड़ी राहत मिली है। शेयर बाजार एनएसई और बीएसई ने घोषणा की है कि अदाणी समूह की तीन कंपनियों- अदाणी इंटरप्राइजेज, अदाणी पावर और अदाणी विल्मर को अल्पकालिक अतिरिक्त निगरानी व्यवस्था (एएसएम) से बाहर कर दिया गया है। एक्सचेंजों पर उपलब्ध अलग-अलग परिपत्रों के अनुसार, अदाणी समूह की इन तीन कंपनियों के शेयरों को 17 मार्च से अल्पकालिक एएसएम ढांचे से बाहर रखा जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
बसवराज बोम्मई। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
कर्नाटक-महाराष्ट्र में फिर बढ़ा सीमा विवाद, गृह मंत्री शाह से मुलाकात करेंगे बोम्मई 
कर्नाटक के 865 सीमावर्ती गांवों में महाराष्ट्र सरकार की ओर से अपनी स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने के फैसले की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इसे ‘अक्षम्य अपराध’ करार दिया। उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिल इस मुद्दे को उठाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
बाबा रामदेव। - फोटो : पीटीआई
पतंजलि फूड्स अप्रैल में लाएगी एफपीओ
पतंजलि फूड्स अप्रैल में फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) लाने की योजना बना रही है। इसके बाद कंपनी में प्रवर्तकों का हिस्सा कम हो जाएगा। पतंजलि समूह के मालिक बाबा रामदेव ने बृहस्पतिवार को कहा, कंपनी सार्वजनिक हिस्सेदारी बढ़ाकर 25 फीसदी करने के लिए एफपीओ लाएगी। 
पढ़ें पूरी खबर..

9 of 11
Cyclone Freddy - फोटो : ANI
चक्रवात फ्रेडी का कहर, दक्षिणपूर्वी अफ्रीका में 300 से अधिक लोगों की ले ली जान
उष्णकटिबंधीय चक्रवात फ्रेडी ने दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका के मलावी में तबाही मचा दी है। मलावी में इस चक्रवात ने 300 से अधिक लोगों की जान ले ली है। सीएनएन ने देश के आपदा प्रबंधन मामलों के विभाग के हवाले से यह जानकारी दी है। 
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
Agniveer - फोटो : Indian Army
CISF भर्ती में भी पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में रिक्त पदों पर भर्ती में भी पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है। एक सप्ताह पहले ही गृह मंत्रालय ने अग्निवीरों के लिए बीएसएफ भर्ती में इसी तरह की घोषणा की थी।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
ओमिक्रॉन वैरिएंट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Pixabay
ओमिक्रॉन का एक्सबीबी.1.5 उप स्वरूप अत्यधिक संक्रामक
जापान के शोधार्थियों ने एक अध्ययन में दावा किया है कि कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप का उप स्वरूप एक्सबीबी.1.5 अत्यधिक संक्रामक है। यह उप स्वरूप काफी तेजी से प्रसारित होने की क्षमता रखता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, तीन साल बाद भी कोरोना वायरस का खौफ बना हुआ है। हालांकि, इसके खिलाफ अत्यधिक प्रभावी टीके मौजूद हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें