फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा निर्वाचन आयोग, प्रधानमंत्री मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा

Sat, 16 Mar 2024 07:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

18वीं लोकसभा के लिए चुनाव आयोग शनिवार दोपहर तीन बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण के दो राज्यों का दौरा करेंगे। लोकसभा चुनावों में  370 सीटें जीतने के लक्ष्य के लिए पीएम मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं। इसके अलावा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को समाप्त होने वाली है। समापन के एक दिन पहले यानी आज यात्रा मुंबई पहुंचेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला

आज बजेगी चुनावी रणभेरी 
18वीं लोकसभा के लिए चुनाव आयोग शनिवार दोपहर तीन बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। संभावना है कि 543 सीटों के लिए सात या आठ चरणों में मतदान कराया जाएगा। आयोग कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

3 of 11
गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा आज 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण के दो राज्यों का दौरा करेंगे। लोकसभा चुनावों में  370 सीटें जीतने के लक्ष्य के लिए पीएम मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं। शनिवार को पीएम मोदी तेलंगाना और कर्नाटक जाएंगे। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में प्रधानमंत्री मोदी एक रोड शो करेंगे। तेलंगाना भाजपा के मुताबिक, रोड शो करीब एक घंटे चलेगी। रोड शो मिर्जागुडा से शुरू होकर शुक्रवार शाम मल्काजगिरी में खत्म होगा। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी आज नगरकुर्नूल में एक सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित कर सकते हैं। इसके बाद ही वे कर्नाटक जाएंगे। कर्नाटक के कुलबर्गी में वे एक सार्वजनिक सभी को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
Bharat Jodo Nyay Yatra - फोटो : Twitter

मुंबई में विशाल रैली के साथ यात्रा का होगा समापन 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को समाप्त होने वाली है। समापन के एक दिन पहले यानी आज यात्रा मुंबई पहुंचेगी। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने बताया कि कार्यक्रम का समापन एक विशाल रैली के साथ किया जाएगा। रैली में इंडी गठबंधन के नेता भी उपस्थित होंगे। सभी नेता राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। राहुल देश के लिए लड़ रहे हैं। राहुल ने जो त्याग किया है, वह सब जानते हैं। राहुल गांधी देश की संवैधानिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए लड़ रहे हैं। इंडी गठबंधन दलों के नेताओं और देश की जनता को राहुल से उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

ED कविता को लेकर दिल्ली पहुंची, आज होगी पूछताछ 
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को हैदराबाद में बीआरएस एमएलसी के परिसरों पर तलाशी लेने के बाद ईडी ने कविता को पहले हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद कविता को लेकर ईडी की टीम दिल्ली रवाना हो गई। देर रात उन्हें दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय लाया गया। ईडी के सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी कविता से दिल्ली में पूछताछ करेंगे। बीआरएस नेता टी हरीश राव ने बताया कि पार्टी ईडी की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों के मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन करेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

समन पर रोक लगाने की याचिका खारिज 
सत्र अदालत से शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झटका लगा है। कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में मजिस्ट्रेट की ओर से जारी समन की चुनौती याचिका को खारिज कर दिया। मजिस्ट्रेट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके खिलाफ नोटिस के बावजूद पेश न होने पर मामले में समन जारी किया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी की देशवासियों के नाम चिट्ठी 
लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को पत्र लिखा है। यह भारत सरकार के विकसित भारत संपर्क केंद्र द्वारा देशभर की जनता को भेजा गया है। पीएम मोदी ने चिट्ठी में देश की जनता को 'परिवारजन' कहकर संबोधित किया है। साथ ही देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने लिखा, आपका और हमारा साथ अब एक दशक पूरा करने जा रहा है। मेरे 140 करोड़ परिवारजनों के साथ विश्वास, सहयोग और समर्थन से जुड़ा यह मजबूत रिश्ता मेरे लिए कितना विशेष है, इसे शब्दों में व्यक्त कर पाना कठिन है। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आपका साथ और आपका सुझाव बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए योजनाओं को लेकर अपने विचार जरूर साझा करें। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
पालीगंज में गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

गृह मंत्री अमित शाह बोले- पीओके भारत का हिस्सा है 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है। वहां रहने वाले हिंदू भी हमारे हैं और वहां रहने वाले मुसलमान भी भारत के हैं। इसके अलावा, उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर विपक्षी दल मुस्लिम समुदाय को गुमराह कर रहा है। सीएए में नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान ही नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : पीटीआई

यूनिटेक के पूर्व निदेशक चंद्रा आज करें आत्मसमर्पण
दिल्ली हाईकोर्ट ने रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक के पूर्व निदेशक रमेश चंद्रा को जेल प्रशासन के सामने शनिवार तक आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। घर खरीदारों के 5,826 करोड़ रुपये की हेराफेरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी चंद्रा इलाज के नाम पर डेढ़ साल से भी अधिक समय से अंतरिम जमानत पर हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर

चुनाव की घोषणा से पहले जम्मू-कश्मीर में पहाड़ियों को 10% आरक्षण 
जम्मू -कश्मीर में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से ठीक पहले पहाड़ियों को दस फीसदी आरक्षण दे दिया गया। गुज्जर-बकरवालों को पहले से मिल रहे 10 फीसदी आरक्षण में किसी प्रकार की कटौती नहीं की गई है। इस प्रकार अनुसूचित जनजाति को 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

11 of 11
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त करते जवान - फोटो : पीटीआई

चुनाव में गड़बड़ी फैला सकता है पाकिस्तान 
देश में होने वाले चुनावों में पाकिस्तान अशांति फैला सकता है। इस तरह के इनपुट मिलने के बाद प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर एक किलो मीटर दायरे में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह व्यवस्था चार मई तक लागू रहेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें