फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आज से, आंध्र प्रदेश-केरल के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

Tue, 16 Jan 2024 07:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान मंगलवार से आरंभ हो जाएगा और 21 जनवरी तक चलता रहेगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय दौरे पर दक्षिण भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे के क्रम में वह 16 और 17 जनवरी को आंध्र प्रदेश और केरल जाएंगे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने नवनिर्मित नरेंद्र मोदी गैलरी भी देखी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
रामलला - फोटो : सोशल मीडिया

प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आज से, 18 को आसन पर विराजेंगे रामलला
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान मंगलवार से आरंभ हो जाएगा और 21 जनवरी तक चलता रहेगा। रामलला की प्रतिमा 18 जनवरी को गर्भगृह में निर्धारित आसन पर स्थापित कर दी जाएगी। पिछले 70 वर्षों से पूजित वर्तमान प्रतिमा को भी नए मंदिर के गर्भगृह में ही रखा जाएगा। जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Amar Ujala Digital

आंध्र-केरल के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय दौरे पर दक्षिण भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे के क्रम में वह 16 और 17 जनवरी को आंध्र प्रदेश और केरल जाएंगे। इस दौरान वह कोचीन शिपयार्ड लि. (सीएसएल) में न्यू ड्राई डॉक और इंटरनेशनल शिप रिपेयर फैसिलिटी (आईएसआरएफ) सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनके इस दौरे के बारे में जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला

पीएम संग्रहालय में नरेंद्र मोदी गैलरी की पहली आगंतुक बनीं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने नवनिर्मित नरेंद्र मोदी गैलरी भी देखी। राष्ट्रपति नरेंद्र मोदी गैलरी की पहली आगंतुक बनीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैलरी मंगलवार यानी 16 जनवरी से आम जनता के लिए खोल दी जाएगी। राष्ट्रपति संग्रहालय में करीब डेढ़ घंटे तक रूकीं। इस दौरान पुरानी इमारत में संविधान गैलरी भी देखी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
ठंड में स्कूल जाती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला

10 से अधिक राज्यों में तीन दिन बारिश के आसार
उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी धूप के बावजूद शीतलहर के कारण ठंड में कमी नहीं आई। घने कोहरे की वजह से दिल्ली में 400 से अधिक घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें व 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। 68 उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि मार्ग बदलकर चार उड़ानों को जयपुर व एक को अहमदाबाद भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
Arun yogiraj - फोटो : instagram

अरुण योगीराज पांच पीढ़ियों से तराश रहे मूर्तियां
रामलला अपने नवनिर्मित मंदिर में श्याम वर्ण में विराजेंगे। इस मूर्ति को कर्नाटक के मशहूर मूर्तिकार अरुण योगीराज ने गढ़ा है। एमबीए करने वाले अरुण ने रामलला की अचल मूर्ति को आकार देने के लिए रोजाना 18-18 घंटे तक काम किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

ईरान ने इराक में घुसकर मोसाद के मुख्यालय पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल
ईरान ने इराकी सीमा में घुसकर इस्राइल के जासूसी मुख्यालय पर मिसाइल दाग दी। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने ही हमले की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गार्ड्स ने सीरिया में भी इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हमला किया है। बता दें, ईरान में हाल ही में बम धमाका हुआ था, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। ईरान ने इस्राइल पर हमले का आरोप लगाया था, जिसके जवाब में ईरान ने मोसाद के मुख्यालय पर हमला किया। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
रूसी अभिनेत्री ने बयां की घटना। - फोटो : Social Media

घटना की चश्मदीद ने बयां की कहानी
यात्री ने पायलट को थप्पड़ मारा यह गलत था। लेकिन स्थिति को बिगाड़ने के लिए कहीं न कहीं पायलट भी जिम्मेदार था। क्यों पायलट ने विमान की देरी का दोष यात्रियों पर मढ़ा। यह कहना है कि इंडिगो विमान 6ई-2175 की एक यात्री का। 6ई-2175 वही विमान है, जो नई दिल्ली से गोवा जा रहा था। इसी विमान में 12 घंटे की देरी के कारण एक यात्री ने पायलट को मारा था था, जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
ईरान में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर - फोटो : ANI

ईरान में पश्चिम एशिया संकट पर बोले जयशंकर
भारत के आसपास व्यावसायिक जहाजों पर हमले को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय बताते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह भयानक स्थिति किसी भी देश के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के खतरों का भारत की ऊर्जा और आर्थिक हितों पर सीधा असर पड़ता है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
इस्राइल-हमास युद्ध - फोटो : Amar Ujala

100 दिन में आईडीएफ ने 9000 से अधिक आतंकियों को किया ढेर
इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध को 100 से अधिक दिन बीत गए हैं। अब तक दोनों पक्षों के करीब 25 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अब, इस्राइली सेना ने सोमवार को नए आंकड़े जारी किए। इस्राइली सेना के अनुसार, उन्होंने सात अक्तूबर से नौ जनवरी के बीच 9000 से अधिक आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। इस्राइली सेना ने ब्रिगेड स्तर के पांच कमांडरों में से दो को मार डाला है। साथ ही उन्होंने हमास के उप प्रमुख को भी लेबनान में मार डाला। इस्राइली सैनिकों ने इसके अलावा बटालियन स्तर के 19 कमांडर और 50 कंपनी कमांडरों को भी मौत के घाट उतार दिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
स्टार्टअप - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस आज 
स्टार्टअप के लिए भारत दुनियाभर में तीसरा सबसे आर्कषक देश है। शानदार स्टार्टअप इकोसिस्टम के चलते भारत में हर साल 36 फीसदी की दर से स्टार्टअप बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र सबसे आगे है। 2023 में 36 हजार से ज्यादा स्टार्टअप को मान्यता दी गई। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें